पूरे नहीं किए वादे, इसलिए हारे उपचुनाव : नंद कुमार साय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

पूरे नहीं किए वादे, इसलिए हारे उपचुनाव : नंद कुमार साय


nand kumar sai
उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित 9 राज्यों में हुए हालिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के लिए पार्टी के एक सांसद ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य नंद कुमार साय ने कहा कि सरकार महंगाई को काबू में नहीं कर सकी और जनता से किए कई वादे भी पूरे नहीं हो सके, इसलिए जनता ने ऐसा फैसला दिया। साथ ही उन्होंने सरकार को अपना कामकाज दुरुस्त करने की भी सलाह दे डाली। बाद में एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने हालांकि अपने बयान का खंडन किया। साय ने गुरुवार को बिलासपुर में कहा, 'महंगाई कम नहीं हो सकी। कई और चीजों को भी पूरा नहीं किया गया। जनता को नई सरकार से कई उम्मीदें थीं। लोगों को शायद लगा कि सरकार अच्छा काम नहीं कर रही है, इसलिए उन्होंने उपचुनाव में पार्टी से सीटें छीनकर सरकार को संदेश देने की कोशिश की।'

साय ने कहा, 'कभी भी किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि उसने सब कुछ कर दिया है और लोगों के बीच स्वीकार्य है। अगर जनता ने आपको जीत दी है तो वह सरकार की समीक्षा भी करती है। विधानसभा उपचुनाव के नतीजे इस बात का प्रमाण है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उपचुनाव में भाजपा द्वारा बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाने को 'मोदी के जादू' से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। साय बाद में अपने बयान से बिल्कुल पलट गए। उन्होंने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था। मैं ऐसा कैसे कह सकता हूं।'

कोई टिप्पणी नहीं: