पाकिस्तान : शरीफ, जरदारी के खिलाफ चलेगा मुकदमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

पाकिस्तान : शरीफ, जरदारी के खिलाफ चलेगा मुकदमा


zardari-sharif-will-face-court-trial
लाहौर उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी सहित 61 राजनेताओं के खिलाफ एकपक्षीय सुनवाई करने का फैसला लिया। इन नेताओं के खिलाफ दूसरे देशों में गैरकानूनी तरीके से संपत्ति हस्तांतरण करने का आरोप है। डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, एक याचिका में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गैरकानूनी तरीके से विदेश में संपत्ति भेजी है।

याचिका में अदालत से गैरकानूनी रूप से विदेश भेजी गई संपत्ति को स्वदेश लाने की मांग की गई है। संपत्ति का खुलासा करने के अदालत के निर्देश पर अपने बचाव में शपथ पत्र दायर करने में विफल रहने वाले नेताओं और प्रधानमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री, इमरान खान और जरदारी सहित रसूखदार नेता अदालत के आदेश से प्रभावित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: