परिधान रिटेल कंपनी वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड ने बिहार के मधुबनी शहर में एक स्टोर खोला है। कंपनी ने यह जानकारी शुक्रवार को एक बयान में दी। कंपनी ने कहा है कि मधुबनी में खुला यह स्टोर देश में उसका 96वां स्टोर है। कंपनी के 96 स्टोर देश के 12 राज्यों के 83 शहरों में फैले हुए हैं।
बयान के मुताबिक मधुबनी में स्वदेश टॉवर में खुला नया स्टोर 8,246 वर्ग फुट आकार का है। यह बिहार में कंपनी का 18वां स्टोर है। इसके साथ राज्य के 16 शहर वी-मार्ट स्टोर नेटवर्क के दायरे में आ गए हैं। 18 स्टोरों में पांच कंपोजिट और 13 फैशन स्टोर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें