दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर केंद्र सरकार जल्दबाजी में नहीं दिख रही है और गृह मंत्रालय दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने के उपराज्यपाल की अनुशंसा पर ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति अपना रहा है.
सूत्रों ने कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा राष्ट्रपति को लिखे पत्र पर गृह मंत्रालय में औपचारिक चर्चा नहीं हुई. पत्र में दिल्ली में नई सरकार के गठन की संभावनाएं तलाशने की अनुमति मांगी गई. गृह मंत्रालय ने इस पत्र पर न तो कानूनी राय मांगी है और न ही राष्ट्रपति को वापस पत्र लिखा है.
एक सूत्र ने बताया, ‘‘फिलहाल सरकार के शीर्ष स्तर पर उत्साह की कमी दिख रही है.’’ आवश्यक संख्या हासिल नहीं होने को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने को अनिच्छुक दिख रहा है. उत्तरप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में उपचुनाव के परिणाम के बाद दिल्ली में सरकार बनने की संभावनाओं को धूमिल कर दिया है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें