शी जिनपिंग का नाम गलत बोलने पर वाचिका की दूरदर्शन से छुट्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

शी जिनपिंग का नाम गलत बोलने पर वाचिका की दूरदर्शन से छुट्टी


doordarshan logo
देश के सरकारी टीवी चैनल दूरदर्शन पर समाचार पढ़ते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम 'इलेवन जिनपिंग' कह देने वाली समाचार वाचिका को सेवा से हटा दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह चूक 16 सितंबर की सुबह 6:15 बजे के समाचार में एक अंशकालिक वाचिका से हुई। 


डीडी न्यूज महानिदेशक अर्चना दत्त ने कहा, "हमारे पास निगरानी समिति है जो हर बुलेटिन पर निरंतर नजर रखती है। समिति ने उसी सुबह इस गलती को ध्यान में लिया और हमने उसी दिन 10 बजे कार्रवाई कर दी। उसकी सेवा रोक दी गई है।" दूदर्शन सवेरे या देर रात प्रसारित होने वाली बुलेटिनों के लिए अधिकांशत: अंशकालिक समाचार वाचकों की सेवा लेता है।

कोई टिप्पणी नहीं: