पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के रिहा होने तक सरकार के साथ कोई वार्ता नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से इस्तीफ से इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में पीटीआई के कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं।
डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सरकार को यह ध्यान में रखना चाहिए कि शरीफ के इस्तीफे तक पीटीआई का आंदोलन नहीं थमने वाला। इमरान खान ने कहा, "मैं कार्यकर्ताओं के साथ एक वर्ष तक धरने पर बैठने के लिए तैयार हूं, लेकिन प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने तक मैं जगह नहीं छोड़ूंगा।" उन्होंने कहा कि सरकार धरना देने वालों की विचारधारा से डर रही है।
उन्होंने देश भर से पीटीआई के समर्थकों से इस्लामाबाद पहुंचने और अपने ऐतिहासिक धरने में शामिल होने की अपील की। उधर सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) प्रमुख ताहिर उल-कादिरी ने कहा, "नवाज शरीफ यदि आप मेरे समर्थकों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेंगे तो मैं आपको बख्शूंगा नहीं।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें