बिहार के 5 जिलों में बाढ़ की चेतावनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 13 सितंबर 2014

बिहार के 5 जिलों में बाढ़ की चेतावनी


flood-warning-in-bihar
इंद्रापुरी बांध से सोन नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की संभावना के मद्देनजर बिहार ने शनिवार को पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "लगातार बारिश के कारण इंद्रापुरी बांध से सोन नदी में तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण सोन नदी के किनारे निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के मद्देनजर अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और पटना के जिलाधिकारियों को हमने अलर्ट जारी किया है।"

अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और बाढ़ की दशा में उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जल संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात से सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की संभावना है। पिछले महीने कोसी, गंडक, बागमती और गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण बाढ़ से 15 जिलों के 18 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: