पूरा कश्मीर हासिल करेगा पाकिस्तान : बिलावल भुट्टो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 सितंबर 2014

पूरा कश्मीर हासिल करेगा पाकिस्तान : बिलावल भुट्टो

bilawal bhutto
पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने कहा कि उनकी पार्टी भारत से पूरा कश्मीर हासिल करेगी। बिलावल ने पंजाब क्षेत्र मुल्तान में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली में यह बात कही। 26 साल के बिलावल को देश की अगली पीढ़ी के नेता के तौर पर माना जाता है। 

पाकिस्तान में बेहद रसूखदार भुट्टो परिवार के चश्मो चिराग बिलावल ने कहा, 'मैं कश्मीर वापस लूंगा, पूरा का पूरा और मैं इसका एक इंच भी नहीं छोडूंगा क्योंकि बाकी सूबों की तरह यह भी पाकिस्तान का है।' जब बिलावल यह भाषण दे रहे थे तो उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और राजा परवेज अशरफ भी उनके साथ थे। 

बिलावल ने इस मौके पर यह घोषणा भी कि वह देश में 2018 में होने वाला अगला आम चुनाव लड़ेंगे। बिलावल की मां बेनजीर की सन् 2007 में हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले वह दो बार देश की प्रधानमंत्री रही थीं। बिलावल के नाना जुल्फिकार अली भुट्टो ने पीपीपी की स्थापना की थी और 1970 के दशक में देश के प्रधानमंत्री बने थे। बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी 2008 से 2013 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: