चीन की ली ना ने टेनिस को कहा अलविदा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

चीन की ली ना ने टेनिस को कहा अलविदा


li na announce retirement
चीन की पहली और एकमात्र ग्रैंड स्लैम विजेता ली ना ने शुक्रवार को टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 32 वर्षीया महिला खिलाड़ी ली ने ट्विटर के ही समान एक चीनी माइक्रोब्लॉग वेबसाइट पर अपने संन्यास की घोषणा की। इससे एक दिन पहले ही हालांकि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर उनके संन्यास लेने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। ली ने साल 2014 को अपने जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण साल बताया।

ली ने माइक्रोब्लॉग साइट पर लिखा, "मुझे महसूस हो रहा है कि अब कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। इसमें संन्यास लेने का फैसला भी शामिल है।" ली ना को 2012 और 2013 में टेनिस की दुनिया में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा। इन चुनौतियों से हालांकि उबरते हुए ली इस साल की आस्ट्रेलियाई ओपन की विजेता भी बनी।

ली की संन्यास लेने की घोषणा चौंकाने वाली है। इसकी अटकले हालांकि तभी से लगाई जा रही थी जब उन्होंने अमेरिकी ओपन और कुछ अन्य टूर्नामेंटो से घुटने की चोट के कारण नाम वापस ले लिया था। उनके पति जियांग शान ने शुक्रवार को बताया कि ली अभी जर्मनी में अपने दोनों घुटनों का इलाज करा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: