विदेशी निवेश लाने के लिए लंदन जाएंगे मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

विदेशी निवेश लाने के लिए लंदन जाएंगे मांझी


jitan ram manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी विदेशी निवेश लाने के प्रयास के तहत लंदन जाएंगे। वे वहां इंटरनेशनल ग्रोथ सेन्टर के आमंत्रण पर लंदन जा रहे हैं, जहां वे एक व्याख्यान भी देंगे। वे इंग्लैंड में 21 से 25 सितंबर तक रहेंगे। नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम से लौटने के बाद पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "इन्टरनेशनल ग्रोथ सेन्टर के आमंत्रण पर लंदन यात्रा पर जा रहे हैं। वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एण्ड पॉलिटिकल साइंस संस्थान में 22 सितम्बर को 'द बिहार स्टोरी-रिसरेक्शन ऑफ द स्टेट इनक्लूजन एण्ड ग्रोथ' विषय पर व्याख्यान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंदन यात्रा का उद्देश्य है कि विदेशी निवेश बिहार में आए। बिहार सरकार निवेशकों को हर तरह से सुविधा मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली जाएंगे। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंद विश्वविद्यालय के उद्घाटन के दिन होने के कारण आज का दिन बिहार के लिए गौरव का दिन है।

कोई टिप्पणी नहीं: