प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र रोहनियां में हुए उपचुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाकर मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल मतगणना स्थल पहडि़या में धरना पर बैठ गयी है। उनके साथ हजारों कार्यकर्ता भी है। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगा रहे है। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी उन्हें व उनके समर्थकों को लाठी भांजकर कई बार खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी है। इस दौरान कार्यकर्ताओंव प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार झड़पे भी हुई, पथराव एडीएम की कार क्षतिग्रस्त भी हो गई, चालक घायल भी हो गया। फिर भी प्रशासनिक अमला उन्हें मनाने में जुटा है।
अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कई मतगणना की पेटियां टूटी हुई थी। कई वोटिंग मशीन भी सही से काम नहीं कर रही थीं। बड़े पैमाने पर फर्जी मत डाले गए है। इसकी वह लगातार शिकायत करती चली आ रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। अगर फिर से चुनाव नहीं कराया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना देगी। रोहनियां सीट से सांसद अनुप्रिया पटेल विधायक रही। उनके सांसद चुने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उपचुनाव में अपना दल की उम्मीदवार उनकी माता कृष्णा पटेल है। मतगणना के दौरान टूटी पेटिया मिलने को लेकर वह नाराजगी जता रही थी और जब उनकी माता की हार शुरु हुई तो वह घरने पर बैठ गई हैं। अपना दल और भाजपा समर्थक विरोध प्रदर्शन करने लगे। भारी भीड़ के बीच पुलिस को दोनों के समर्थकों को संभालने के लिए काफी मशक्तत कर रही है। सड़क पर विरोध करने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया है और हवा में बीजेपी-अपना दल के झंडे उड़ रहे हैं।
(सुरेश गांधी)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें