जर्जर तारों को बदल कर बिजली बिल में सुधार शीघ्र करे बिजली विभाग: रश्मि
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज शहर और विधान सभा क्षेत्र के जर्जर तारों के कारण आए-दिन होने वाली दुर्घटनाओं व अन्य बिजली विभाग की समस्याओं के मद्देनजर विधायक रश्मि वर्मा ने मंगलवार की सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया और बैठक कर उनसे वार्ता किया। जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ, जेई व अन्य कर्मियों से विद्युत समस्याओं के समाधान की दिशा में विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि हाल में हाईटेंशन तार के गिरने से प्रकाश नगर, नया टोला के संजय नामक व्यक्ति की मृत्यु और हालिया दिनों में वार्ड संख्या 15 निवासी 45 वर्षीय संजय प्रसाद बुरी तरह जख्मी हो गये, इन घटनाओं से आहत विधायक श्रीमती वर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिया और कहा कि शहर के तमाम जर्जर तारों को अतिशीघ्र बदला जाए। नगर परिषद् के वार्ड संख्या 11 में जर्जर तार के कारण लोग जान हथेली पर लेकर घर से बाहर निकलते है। उसके बाद शहर के विभिन्न वार्ड में बिजली के पोल लगा कर शीघ्र तार लगा दी जाए और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले हाईटंेशन तार जैसे 11000 वोल्ट और विस क्षेत्र के अन्तर्गत गुजरने वाले 33000 हजार वोल्ट के तारों को बदल कर गार्ड वायर लगाये जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को बिजली के खतरे से उबारा जा सके। विधायक ने बिजली विभाग के एसडीओ को कहा कि वे क्षेत्र के लोगों की बिजली समस्याओ का समाधान शीघ्र कर दे। विशेषकर बिजली बिल सुधार जैसी महत्वपूर्ण समस्या है उसे सुधार कर राजस्व वृद्धि भी सुनिश्चित करे। आलोक विहार स्थित विधायक निवास पर आयोजित बैठक में विधायक रश्मि वर्मा उनके निजी सहायक व अन्य शामिल हुए।
पैक्स मतदाता सूची में मृतको के नाम जोड़ने और जीवित के नाम हटाने का विरोध
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज प्रखण्ड के बरवा-बरौली पंचायत के पैक्स चुनाव के लिए तैयार हो रहे मतदाता सूची में हेराफेरी और नाम काटने जोड़़ने का खेल जारी है। इस बावत ग्राम पंचायत राज रामपुर-भेडि़हरवा के पूर्व मुखिया शेख इमाम हसन, मुस्ताक आलम, मंजूर आलम, महफूज आलम, एमामुद्दिन, सोहराब समेत ग्रामीण जनता ने आर डी ओ (ग्रामीण विकास अधिकारी) को एक आवेदन देकर बताया है कि बरवा-बरौली के अन्तर्गत आने वाली अल्पसंख्यक मुस्लिम बहुल गाँव रूपवलिया तािा अम्माघौद के सैकड़ो लोगों के नाम पुरानी सूची में रहने के बावजूद नई सूची से विलोपित कर दिया गया है और कुछ मृत व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़े जाने की जाँच कराने और इस कार्य में बरती गयी अनियमितता की जाँच कराने की मांग की है। पूर्व सूची में उपर्युक्त दोनों गाँव के सदस्यांे की संख्या ज्यादा थी। पंचायत बँटवारा के बाद ये दोनों गाँव बरवा-बरौली के अन्तर्गत आ गये है। पहले ये दोनों गाँव भेडि़हरवा पैक्स के अन्तर्ग आता रहा लेकिन नये परिसीमन के बाद से उन्हे बरवा-बरौली पैक्स में जोड़ दिया गया है। रूपवलिया के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने रूपवलिया के 08 और अम्माघौद के 06 किसानों के नाम ही पैक्स के नयी मतदाता सूची में डाली गयी है। जबकि वर्तमान पैक्स अध्यक्ष ने अपने गाँव के 530 लोगों का नाम मतदाता सूची में शुमार किया है। पैक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा किसान रूपवलिया और अम्माघौद में है। आवेदकों ने स्पष्ट किया है कि रूपवलिा गाँव के एक मृत व्यक्ति का नाम भी नई मतदाता सूची में है जिनका नाम महम्मद अली पिता हमराज शेख है। उनका कहना है कि एक मृत व्यक्ति का नाम सामने आया है तो जाहिर है अन्य मृत व्यक्तियों के नाम भी जाँचोपरान्त सामने आ जाएँगें। आरडीओ को प्रेषित आवेदन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री बिहार सरकार, जिला पदाधिकारी बेतिया पश्चिम चम्पारण और अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज को प्रेषित की गयी है।
घटना के चार माह बाद भी नहीं हुआ मामले का पर्यवेक्षण, तीन एसडीपीओ बदले
नरकटियागंज(पच) मामले की नजाकत का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना 2 जून 2014 की है और अब 2 अक्टूबर 2014 करीब है। अभी तक मामले में कोई कार्रवाई पुंलिस नहीं कर सकी है। नरकटियागंज के पंजाब केसरी के संवाददाता मंजय लाल सत्यम के मामले में पुलिस के उदासीन रवैये से क्षुब्ध श्री सत्यम ने राष्ट्रपति से देश छोड़ने की अनुमति मांगी है। उनके इस कदम से पुलिस महकमा उन्हें विभिन्न मुकदमों में फँसाने की साजिश करना प्रारंभ कर दिया है। मंजय लाल सत्यम ने इस संवाददाता से बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल की जाँच के उपरान्त प्राथमिकी दर्ज कराते हैं, उसके बाद अन्य पुलिस वाले पत्रकार को महज दलित होने को लेकर उदासीनता ही नही बरतते बल्कि देश छोड़ने की धमकी भी देते हैं। पूरे प्रकरण में अनुसंधान अधिकारी आर एस दास ने गवाहों का बयान लिया, लेकिन अन्य अधिकारियों व पर्यवेक्षण अधिकारियों ने नामजद गवाहों का बयान, यहाँ तक कि पीडि़त का बयान भी नहीं लिया, उल्टा उसके उपर यह नोटिस दिया गया कि आकर कार्यालय में सम्पर्क करे, जबकि पीडि़त कई बार एसडीपीओ कार्यालय और आवास पर बुलाये जाने पर गवाह के साथ दौड़ता रहा है। वादी का कहना है कि उसके गवाह और स्वयं (वादी) का बयान नहीं लिया गया, यदि उसकी रिकार्डिंग है, तो पुलिस दिखाए, यदि नहीं तो पुलिस का एकतरफा रवैया न्यायोचित्त नहीं। मंजय का कहना है कि वह रिश्वत नहीं दे सकता, उसका गुनाह बस इतना है कि वह दलित है और सच्चाई के साथ भ्रष्टाचार का विरोध करता है। इसलिए पुलिस गुनाहगारों व भ्रष्टाचारियों के मेल में आकर उनके उपर पहले दबाव बनाती रही कि मामले को उठा लें, लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो अब सुपरविजन(पर्यवेक्षण) में उसे गलत ठहराने की धमकी देकर देख लेने की धमकी भी देने लगे है। इतना ही नहीं मंजय ने बताया कि उन्हें इन्सपेक्टर शिकारपुर ने भी मारा-पीटा जिसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गयी। श्री सत्यम ने बताया कि उनके साथ दुव्र्यवहार के मामले में अभियुक्त सभी पत्रकारों से सार्वजनिक क्षमा मांगे, लेकिन कुछ पत्रकार भी ऐसा नहीं चाहते जो भ्रष्टाचार में अपनी सहभागिता रखते हैं। पत्रकार उत्पीड़न मामले का नामजद अधिकारियों के साथ चाय की चुस्कियाँ लेता रहता है। मंजय लाल बताते हैं कि उनके गवाहों का बयान तक लेेने से कतरा रही है पुलिस आखिर कब मामले का निराकरण होगा?
बढ़ी चोरी की घटनाएँ
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज स्थित शिकारपुर पुलिस भले अपनी पीठ स्वयं थपथपाती रहे लेकिन चोरों के हौसले बुलन्द है। एक सप्ताह में लगातार दो चोरी की घटनाएँ हुई है। पहले शिकारपुर थाना के सामने स्थित जीतेन्द्र शर्मा की टायर मरम्मत की दूकान के सामने रखे टायर की चोरी हुई। उसके बाद पुनः उस दूकान के बगल स्थित दूसरे टायर मरम्मत की दूकान से टायर की चोरी कर ली गयी। जिसमें कई ग्राहकों ने मरम्मत के लिए अपने गाड़ी के टायर दे रखे थे। संतोष और जीतेन्द्र का कहना है कि एक तो चोरी हो गयी दूसरे अब पुलिस के चक्कर में कौन पड़े। उल्लेखनीय है कि शहर के चैक-चैराहों पर शाम होते ही गाँजा की गंध सरेआम लोगों को मिलने लगती है। पुलिस वालों को शहर में गाँजा की विक्री की पूरी जानकारी है और उनपर रोक लगाने में शिकारपुर पुलिस पूर्णतः विफल रही हैं।
परिजनों को सौंपे गये, हिरासत में लिए गये प्रेमी युगल
नरकटियागंज(पच) गौनाहा थाना क्षेत्र के लछनौता गाँव से मिली गुप्त सूचना के आधार पर गौनाहा थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण शुक्ल ने भरत राम के घर छापामारी कर एक प्रेमी युगल का हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस सोमवार की शाम करीब चार बजे लछनौता पहुँची और दोनों को लेकर गौनाहा चली गयी। सूत्र बताते है कि लड़की मनवा परसी थाना शिकारपुर और लड़का धूमनगर थाना शिकारपुर का निवासी बताया जाता है। उधर थानाध्यक्ष सीबी शुक्ल का कहना है कि लड़का और लड़की के परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने हिरासत में लिए प्रेमी युगल को उनके परिजनों को सौंप दिया।
पूर्व मंत्री का मकान गिरा, लाखों की क्षति
नरकटियागंज(पच) अनुमण्डल के गौनाहा थाना क्षेत्र के लछनौता गाँव स्थित कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री नरंिसह बैठा का पुस्तैनी मकान ध्वस्त हो गया। जिसके सम्बन्ध में बताया जाता है कि मकान गिरने से किसी के जान-माल की क्षति नहीं हुई क्योंकि परिजन दिल्ली में रहते है। नरसिंह बैठा के ध्वस्त मकान से करीब लाखों रूपये की क्षति हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें