नरकटियागंज (बिहार) की खबर (18 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (18 सितम्बर)

नरकटियागंज में सरस्वतीपुत्र अंजनी कुमार विशाल के निधन पर शोकसभा

bihar map
नरकटियागज(पच) पत्रकारिता जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अंजनी कुमार विशाल वास्तव में सरस्वती पुत्र के रूप में जाने जाएंगे। उनकी मृत्यु पर नरकटियागंज में प्रातः कमल, सन्मार्ग, कौमी तंजीम के वरीय पत्रकार अवधेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सत्याकलन के संपादक आदर्श निर्मल, पंजाब केसरी व सत्याकलन के नरकटियागंज ब्यूरो मंजय लाल सत्यम, संवाददाता रत्नेश्वर कुमार चन्द्रवंशी, इसरार आलम, अमीत कुमार उर्फ मुन्ना, मनोज कुमार, रिजवानुल्लाह और अम्बेदकर कुमार शामिल हुए। श्री विशाल की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अंजनी कुमार विशाल ने संध्या प्रहरी के नाम से जो ख्याति पाई थी उसे भुलाया नहीं जा सकता। संध्या प्रहरी में उनके साथ उर्जावान् कलम के धनी पत्रकारों की टीम कार्यरत रही। वे सांध्य समाचार व जेवीजी संध्या प्रहरी के संपादक पद को सुशोभित कर चुकें है, इसके अलावे कई राष्ट्रीय पत्र व पत्रिका में उन्होंने अपनी लेखनी का जलवा बिखेरा है।

विधायक क्षेत्र की जनता के लिए विधायक समर्पित

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज विधानसभा की विधायक रश्मि वर्मा ने कहा की अन्य लोगों से उनकी कार्यशैली काफी अलग होगी। नरकटियागंज की जनता अपनी समस्याओं को उनके सामने रखे और वे उसके समाधान की दिशा में पहल हमेशा करेंगी। नरकटियागंज की रेल समस्याओं के लिए खासे चिंता करने वाली है। रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी और यात्रियों कीे परेशानी का सबब बना रेल ओवर ब्रीज के निर्माण की दिशा में प्रयासरत है और इस दिशा काफी उम्मीदे हैं। फिलहाल महिलाएं कभी मिलने को स्वतंत्र है।

कोई टिप्पणी नहीं: