रूस की सरकार ने कहा है कि 'पूर्वी यूक्रेन में गड़बड़ी' फैलाने के मनगढं़त आरोपों के बहाने यदि यूरोपीय संघ नए प्रतिबंध लगाता है तो मॉस्को निश्चित रूप से उसका जवाब देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा है, "यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों की नई सूची में यदि कुछ भी लागू होता है तो रूस निश्चित रूप से उसका जवाब देगा।"
यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को रूस के खिलाफ सोमवार से नए प्रतिबंधात्मक कदम अमल में लाने का इरादा व्यक्त किया था। यह कदम यूक्रेन में अस्थिरता पैदा करने के एवज में उठाया जाएगा। रूस के विदेश मंत्रालय ने इस घोषणा को संज्ञान में लिया है। यूरोपीय संघ ने बेलारूस की राजधानी मिंस्क में हुई वार्ता में फैसला लिया, जिसपर पहली बार रूस ने प्रतिक्रिया दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें