बीमा राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण आज
प्रदेश के राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत की मुख्य आतिथ्य में किसान सम्मेलन का आयोजन आज गुरूवार को विदिशा के गल्ला मंडी परिसर में दोपहर तीन बजे से आयोजित किया गया है। सम्मेलन में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजनातंर्गत वर्ष 2013 खरीफ फसल नुकसानी क्लेम की राशि के प्रमाण पत्र संबंधित कृषकों को प्रदाय किए जाएंगे। ज्ञातव्य हो कि योजनातंर्गत जिले के 78 हजार 952 कृषको को 74 करोड़ 59 लाख 46 हजार 207 रूपए की राशि उनके बैंक खातों में समायोजित की जाएगी। जिसके प्रमाण पत्र किसान सम्मेलन में उन्हें प्रदाय किए जाएंगे।
काउंटर
किसान सम्मेलन प्रागंण में सभी बैंको के तहसीलवार काउंटर भी बनाएं जाएंगे ताकि बीमा राशि संबंधी जानकारी कृषकगण अपनी सेवा क्षेत्र बैंक की शाखा से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री बिलैया ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होने का कष्ट करें। सम्मेलन के दौरान कृषकों को उन्नत कृषि की विधियों से भी अवगत कराया जाएगा।
निर्वाचन संबंधी कार्यो से प्रशिक्षित हुए तहसील स्तरीय मास्टर टेªनर्स
जिले में नगरीय निकायो और त्रि-स्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए किन-किन बातों का विशेष ध्यान संबंधित रखें साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीन दिशा निर्देशों से अवगत कराने के उद्धेश्य से एक दिवसीय तहसील स्तरीय मास्टर टेªनर्सो का प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया था। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुए इस प्रशिक्षण में जिले के समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्रीय मास्टर टेªनर्साे एवं प्रत्येक तहसील के तीन-तीन मास्टर टेªनर्सो को प्रशिक्षित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका निर्वाचन हेतु नियुक्त की गई प्रेक्षिका एम गीता ने निकायवार निर्वाचक नामावली की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत उन्होंने कहा कि अधिकांश निकायो में फार्म-16 की जानकारियां प्रदर्शित नही की गई है। अतः इस कार्य को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के नाम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में एक साथ ना हो का विशेष परीक्षण किया जाए। कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि टेªनिंग क दौरान जो निर्वाचन संबंधी जानकारियां दी जा रही है वे उसे आत्मसात करें और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्ति के उपरांत ही प्रशिक्षण हाल छोडे़। उन्होंने कहा कि निकायों और पंचायत चुनावों में एक-एक मत पर परिणाम प्रभावित होते है अतः इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूर्ण सावधानी से की जाए। उन्होंने समस्त बीएलओ को अच्छी तरह प्रशिक्षित करने की अपेक्षा तहसील स्तरीय मास्टर टेªनरांे से व्यक्त की। इससे पहले राज्य स्तरीय मास्टर टेªनर्स श्री एचएन नेमा ने निर्वाचक नामावली, स्वीप गतिविधियां, बीएलओ के दायित्व, मतदाता सूची में नाम जोडने और हटाने के लिए निर्धारित प्रपत्रों की बिन्दुवार जानकारी ली। वही मास्टर टेªनर्स श्री मणी मेहता ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशांे एवं तकनीकी पहलुओं की संक्षिप्त जानकारियां दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में 152 नवीन मतदान केन्द्र बनाएं गए है इनके लिए एक-एक बीएलओ की भी नियुक्तियां की गई है जिन्हें पृथक से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने मतदाता सूची में इपिक रेशो का विशेष ध्यान रखने और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची का सत्यापन करने कहे जिसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी मतदाता का नाम दो जगह की निर्वाचक नामावली में अंकित ना हो।
प्रकोष्ठ गठित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु उपयोग में लाई जाने वाली ईव्हीएम तैयारी के लिए मतदान यूनिट की तैयारी प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ का प्रभारी एसएटीआई डिग्री के सीएस विभाग के एसोशिएट प्रोफेसर श्री विजय शाह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। श्री शाह जिन कार्यो के सम्पादन करने के लिए उत्तरदायी होंगे उनमें मतदान यूनिट की तैयारी, एफएलसी करवाना, नियंत्रण यूनिट की तैयारी, मतपत्र लगवाना अभ्यार्थियों के जिन बटनों का प्रयोग ना करना हो उन पर मास्क चढ़वाना, स्लाईड स्विच को सेट करवाना, नियंत्रण यूनिट तैयारी, बैटरी लगवाना, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अनुसार मोहरबंद किया जाना, मतदान हेतु ईव्हीएम तैयार किए जाने के लिए अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों को दिनांक व समय की सूचना जारी करना व ईव्हीएम तैयार किए जाने के लिए आवश्यक विश्वसनीयता एवं सक्षम अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर ईव्हीएम तैयार करवाना, मतदान दल, प्रशिक्षण हेतु ईव्हीएम तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेण्डमाईजेशन कराना, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किए गए यूआरएल में प्रविष्टियां करवाना तथा ईव्हीएम से संबंधित सभी जानकारियां तैयार कराकर यथा समय प्रेषित करना इत्यादि शामिल है। प्रकोष्ठ प्रभारी श्री शाह और डिप्टी कलेक्टर श्री राजीवनंदन श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से ईव्हीएम की समग्र कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। प्रकोष्ठ के लिए दोे सहायक अधिकारी और आठ कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।
सभी स्कूलों का रिकार्ड यू डाइस में दर्ज होगा
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय स्कूलों का रिकार्ड यू डाइस में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रपत्रों में स्कूलों के प्राचार्यो द्वारा जानकारी अंकित कर 22 सितम्बर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आरएमएसए कक्ष को उपलब्ध करानी होगी। सभी शासकीय, अशासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों की क्षेत्रवार स्थिति, नामांकन, शिक्षकों की उपलब्धता, अधोसंरचना की उपलब्धता, परीक्षा परिणाम, नामांकन अनुपात, विद्यार्थी, अध्यापक कक्ष अनुपात, विद्यार्थी शिक्षक अनुपात, निःशक्त बच्चांे की जानकारी के साथ-साथ यूरिनल, टायलेट की उपलब्धता इत्यादि आंकडो की गणना करने हेतु सभी प्राचार्यो को ‘‘प्राचार्य की डायरी एवं डाटा टेबल्स भरने हेतु उपलब्ध कराई गई है। डीसीएफ प्रपत्र के आधार पर यू डाईस साफ्टवेयर में फीडिंग कार्य जिला स्तर पर किया जाएगा।
डाइस डे
जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में 30 सितम्बर को डाइस डे मनाया जाएगा। जिसमें डाइस की जानकारी के आधार पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक में बच्चों के अभिभावको के साथ शाला में उपलब्ध संसाधनों, शाला के सुधार एवं विकास के लिए आगामी कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।
स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को आहूत
कलेक्टर श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 19 सितम्बर शुक्रवार को आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से प्रारंभ होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि बैठक में उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबंधी सुझावों से अवगत कराने का कष्ट करें।
गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता आयोजन 26 एवं 27 को
भारतीय नस्ल की उन्नत गौवंशीय पशुओं के पालन को बढ़ावा देने और अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारंभ की गई गोपाल पुरस्कार योजना तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 एवं 27 सितम्बर को पशु चिकित्सालय बरईपुरा विदिशा के प्रागंण में किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन ही दुग्ध उन्नत गौवंशीय पशुओं को शामिल किया जाएगा जो खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए है। समस्त विकासखण्डो की सम्मिलित वरीयता सूची तैयार कर परीक्षण के उपरांत जिले में अधिकतम दूध देने वाली दस गायो का चयन किया जाएगा। इसमें अधिकतम दूध देने वाली गायो को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 25 हजार और तृतीय 15 हजार रूपए तथा सात सांत्वना क्रमशः पांच-पांच हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे।
जिले में अब तक 818.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज
जिले में अब तक 818.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है वही गतवर्ष उक्त अवधि में 1444.2 मिमी औसत वर्षा हुई थी। जबकि जिले की सामान्य वर्षा 1133.8 मिमी है। जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर अब तक दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया है कि विदिशा तहसील में 899.6 मिमी, बासौदा मंे 750.4 मिमी, कुरवाई में 978.2 मिमी, सिरोंज में 715 मिमी, लटेरी मंे 959 मिमी, ग्यारसपुर में 772 मिमी, गुलाबगंज में 818 मिमी और नटेरन में 656 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। 17 सितम्बर की प्रातः आठ बजे तक जिले मंे 6.4 मिमी औसत वर्षा हुई है तदानुसार जिन तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई है उनमें विदिशा 15 मिमी, बासौदा में 2.8 मिमी, कुरवाई में 4.8 मिमी, लटेरी में 16 मिमी, गुलाबगंज में 12 मिमी और शेष अन्य तहसीलांे में वर्षा नगण्य रही।
भए प्रगट कृपाला यषोदा, राहिणी, देवकी हितकारी
विदिषा-17 सितम्बर 2014/स्थानीय सत्संग भवन में जारी श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आज बुधवार को प्रवचनकर्ता वेदाचार्य पं. केषवकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य-अवतरण की कथा सुनाई तथा इस अवसर पर परमेष्वर का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जानी-मानी नन्ही-मुन्नी भजन गायिका कु. सौम्या शर्मा ने भगवान के बालरूप को चरितार्थ करने वाला छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल और ओ माँ तू कितनी अच्छी है भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडितजी द्वारा भगवान के मथुरा के कारागार में प्रकट होने का शुभ समाचार देते ही समूचा सभागार ‘‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालु जय-जयकार के साथ बधाई भी गुनगुनाने लगे। समूचे सभागार में मेवा, मिष्ठान, यहां तक कि टाॅफियों की बौछारें पड़ने लगीं। पुष्प वर्षा तो ऐसी हुई कि पूरा परिसर फूलों से पट गया। पं. शास्त्री ने भगवान के पूज्य पिताश्री वसुदेवजी द्वारा नवजात षिषु परमेष्वर को मथुरा से गोकुल ले जाने की कथा सुनाई तो श्रोताओं की आंखें सजल हो उठीं। यमुना मैया ने भी भगवान को तब रास्ता दिया जब उन्होंने उनके चरण स्पर्ष कर लिए। आज की कथा में पं. केषवकृष्ण शास्त्री के पूज्य गुरूदेव परमेष्वरदास त्यागी ने भी अपनी उपस्थिति से कथा में चार चांद लगा दिए।
भए प्रगट कृपाला यषोदा, राहिणी, देवकी हितकारी
विदिषा-17 सितम्बर 2014/स्थानीय सत्संग भवन में जारी श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आज बुधवार को प्रवचनकर्ता वेदाचार्य पं. केषवकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य-अवतरण की कथा सुनाई तथा इस अवसर पर परमेष्वर का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जानी-मानी नन्ही-मुन्नी भजन गायिका कु. सौम्या शर्मा ने भगवान के बालरूप को चरितार्थ करने वाला छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल और ओ माँ तू कितनी अच्छी है भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडितजी द्वारा भगवान के मथुरा के कारागार में प्रकट होने का शुभ समाचार देते ही समूचा सभागार ‘‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर श्रद्धालु जय-जयकार के साथ बधाई भी गुनगुनाने लगे। समूचे सभागार में मेवा, मिष्ठान, यहां तक कि टाॅफियों की बौछारें पड़ने लगीं। पुष्प वर्षा तो ऐसी हुई कि पूरा परिसर फूलों से पट गया। पं. शास्त्री ने भगवान के पूज्य पिताश्री वसुदेवजी द्वारा नवजात षिषु परमेष्वर को मथुरा से गोकुल ले जाने की कथा सुनाई तो श्रोताओं की आंखें सजल हो उठीं। यमुना मैया ने भी भगवान को तब रास्ता दिया जब उन्होंने उनके चरण स्पर्ष कर लिए। आज की कथा में पं. केषवकृष्ण शास्त्री के पूज्य गुरूदेव परमेष्वरदास त्यागी ने भी अपनी उपस्थिति से कथा में चार चांद लगा दिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें