युवा ही देष को बदल सकते है - अपर कलेक्टर श्री वर्मा
सीहोर, 19 सितम्बर,2014, कौषल विकास उधामिता युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नेहरू युवा केन्द्र सीहोर म.प्र. द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सेवनिया इछावर में दस जिले सीहोर रायसेन विदिषा सिंगरौली दमोह पन्ना सागर षिवपुरी भिण्डं एंव इन्दौर के राष्ट्रीय युवा कोर का 15 दिवसीय इण्डक्षंन प्रषिक्षण का औपचारिक रूप से किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में चैथे दिवस अपर कलेक्टर श्री संतोंष वर्मा मुख्य अतिथि एंव श्री राजेष राघव षंषाक गुबरेल अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वर्मा ने सभी युवाओं को सबोधितं करते हुए कहा कि दुनिया में युवा ही देष का भविष्य है युवा की अपनी मेहनता करके देष को आगे बडा सकता है बदल सकता है देष का निर्माता है बेरोजगारी बहुत है ऐसे में अवसरों की खोज हमें ही करना पडेगा और कार्य विषेष के माध्यम से मेहनत करते हुए अवसरों का पूरा फायदा उठाते हुए युवा षक्ति को राष्ट्रषक्ति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देना है। आप लोग अपने समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य निर्धारण एंव समय का सदुपयोग करते हुए लक्ष्य निर्धारण एंव समय का उचित प्रबंधन करते हुए अपने जीवन चरित्र तथा भविष्य का निर्माण करे। जो व्यक्ति समय पर सारे कार्य करता है उसकी उम्र में तो बढोतरी होती ही है इसलिए उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए हम युवाओं का हमेषा उर्जावान बने रहने का सकंल्प लेना होगा। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के नीरज तिवारी द्वारा किया गया।
कृषि तकनीकी सप्ताह का आयोजन
सीहोर, 19 सितम्बर,2014, सी. आर. डी. ई. कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ, जिला - सीहोर द्वारा कृषि तकनीकी सप्ताह का आयोजन 23 सितम्बर, 2014 तक किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देष्य कृषको को कृषि की नवीन तकनीकों का प्रचार - प्रसार करना है। इसी श्रृंखला में गत दिवस जिले के कृषकों को आर. ए. के. कृषि महाविद्यालय, सीहोर में संचालित शोध व विकास कार्यों की गतिविधियों के विषय पर वैज्ञानिकों से चर्चा की। डाॅ. (श्रीमति) एस. बी. ताम्बी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, सीहोर ने नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। डाॅ. आर. पी. सिंह, कृषि वैज्ञानिक, कृषि महाविद्यालय, सीहोर द्वारा प्रक्षेत्र पर सोयाबीन, उडद, मूॅग की नवीन किस्मों के प्रर्दषनों, सोयाबीन फसल में समन्वित पोषक तत्व प्रबन्धन, कीट - व्याधि प्रबन्धन आदि एवं डाॅ. संदीप शर्मा, कृषि वैज्ञानिक, द्वारा चना व गेंहूॅ फसल की उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान कृषकों की जिज्ञासाओं व्यक्त का निराकरण कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा प्रभावी तरीके से किया गया। कृषकों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ प्रक्षेत्र पर प्रदर्षित कृषि की नवीन तकनीकों का अवलोकन किया गया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक, श्री जे. के. कनौजिया द्वारा प्रदर्षित अमरूद की सघन बागवानी, पपीता की उन्नत खेती, आम व अमरूद की बागवानी, सब्जी उत्पादन तकनीक की जानकारी विस्तार से कृषकों को दी। डाॅ. उपेष कुमार, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ द्वारा सोयाबीन व धान फसल में समन्वित कीट - व्याधि प्रबन्धन तकनीक पर विस्तृत जानकारी उपस्थिति कृषकों को दी गयी। श्री संदीप टोडवाल, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषकों को जैविक खादों एवं केचुआ खाद उत्पादन तकनीक पर विस्तार से जानकरी उपलब्ध करायी गयी। श्री अजित कृपाल साहू, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा सोयाबीन फसल बुवाई विधि ब्राड बेड फरो एवं धान फसल में डी. एस. आर. मषीन की उपयोगिता से अवगत कराया गया। साथ ही आप द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली व अन्र्तवर्ती फसल प्रणाली के लाभ से भी अवगत कराया। केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. सुरेष चन्द कांटवा द्वारा पशुओं में आहार प्रबन्धन हेतु अजोला उत्पादन व नेपियर घास (सी. ओ. - 4) उत्पादन तकनीक पर उपस्थिति कृषकों से चर्चा की। श्री संदीप चैहान, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषकों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराया गया व प्रक्षेत्र पर प्रर्दषित नवीन कृषि तकनीकों जैसे सोयाबीन फसल की उन्नत किस्मों के प्रदर्षन, धान की उन्नत किस्में, वर्मी कम्पोस्टिंग, उन्नत बागवानी आदि के बारे में कृषकों जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में ग्राम - आमाझिर, मोगराराम, ढाबलामाता, आमलारामजीपुरा, लसूडिया परिहार, बोरदी, जामली, खेरी, ब्रिजिषनगर के कृषकों ने अपनी भागीदारी सुनिष्चित करायी।श्री जे. के. कनौजिया द्वारा उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त किया गया।
29 सितंबर सोमवार को बीएसएनएल का खुलामंच
सीहोर, 19 सितम्बर, 2014, बीएसएनएल टेलीफोन ग्राहकों की समस्याओं का रू.ब.रू समाधान करने एवं उनसे दूरसंचार सेवाओं की गुणवŸाा में सुधार करने के उद्देष्य से अपेक्षित सुझाव आमंत्रित करने और पूर्व बकायादार उपभोक्ताओं को आकर्षक छूट के साथ बकाया राषि जमा करने हेतु एक अंतिम अवसर दे रहा है । इसके लिए उपमंडल अधिकारी फोन कार्यालय सीहोर सिटी पोस्ट आॅफिस के पास सोमवार 29 सितंबर 2014 को सुबह 11ः00 बजे से षाम 4ः00 बजे तक खुलामंच आयोजित किया जा रहा है । इसमें सीहोर एवं आसपास के टेलीफोन ग्राहकों से आमने.सामने चर्चा की जाएगी । उल्लेखनीय है कि खुलामंच में बीएसएनएल के उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे । अतः बीएसएनएल के बकायादार उपभोक्ताओं के बिलों की षिकायतों का भी खुलामंच में ही तत्काल समाधान किया जाएगा । बकायादार उपभोक्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे बिलों का समाधान होने के तुरंत बाद अपने बकाया बिलों का भुगतान भी उसी समय बीएसएनएल कार्यालय के लेखा अधिकारी को खुलामंच में ही कर दें । इसके अलावा ग्राहकों को बीएसएनएल की योजनाओं/स्कीमों के विषय में भी जानकारी दी जाएगी,जिससे इन योजनाओं/स्कीमों का ग्राहक अधिक से अधिक लाभ उठा सकें । इतना ही नहीं, ग्राहकों को षिकायतों की प्रक्रिया आदि के बारे में षिक्षण भी दिया जाएगा और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा । ज्ञातव्य है कि उपभोक्ताओं को पूर्व में प्रेषित नोटिस में खुलामंच का स्थान दूरभाष केंद्र परिसर सीहोर सूचित किया गया है किंतु अपरिहार्य कारणों से अब खुलामंच का आयोजन उपमंडल अधिकारी फोन कार्यालय सीहोर सिटी पोस्ट आॅफिस के पास सुनिष्चित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें