25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक मनेगा कृषि महोत्सव, कृषकों को खसरा-खतौनी का भी वितरण होगा
सीधी 12 सितम्बर 2014 कृषि को लाभ का धंधा बनाने तथा कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी पहुॅचाने के लिए जिले में आगामी 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2014 तक कृषि महोत्सव का आयोजन रखा गया है। इस दौरान गांवों में कृषि क्रांति रथ घूमेगा। कृषि महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में गुरूवार को कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कृषि क्रांति रथ के संचालन के दौरान गांवों में कृषि विभाग समेत पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्योद्योग विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। रथ के साथ संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह रथ एक दिन में तीन गांवों का भ्रमण करेगा। रथ दो गांवों में भ्रमण करने के बाद तीसरे गांव में रात्रि विश्राम करेगा तथा इसी ग्राम में संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस संगोष्ठी मंे कृषि वैज्ञानिक एवं समस्त विभागों के नोडल अधिकारी भाग लेंगे तथा वे अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान किसानों को खसरा-खतौनी का वितरण भी किया जाएगा। महोत्सव के दौरान किसानों को अच्छा उत्पादन लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। उप संचालक कृषि सीधी ने बताया कि उक्त अभियान का उद्देश्य समस्त कृषि एवं उद्यानिकी फसलों की उत्पादकता में वृद्धि करना है। इसके माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों का सुदृढ़ीकरण तथा दूध उत्पादन एवं उपलब्धता में वृद्धि कर सकेंगे।
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज की खरीदी हेतु जिले में 20 खरीदी केन्द्र
सीधी 12 सितम्बर 2014 खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज की खरीदी के लिए जिले भर में 20 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 22 हजार मैट्रिक टन धान एवं मोटे अनाज की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। खरीदी केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं की गत दिवस कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसानों का आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन तत्परता से कर लिया जाए। इसके लिए मुनादी भी कराई जाए कि किसान अपने नजदीकी खरीदी केन्द्र में तत्काल जाकर पंजीयन करा लें। साथ ही ढुलाई के लिए परिवहन हेतु समय पर निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएं। वारदाने एवं तुलाई मशीन, छन्ना की व्यवस्था करने तथा खरीदी केन्द्रों के पहुॅच मार्गों को दुरूस्त रखने पर जोर दिया गया।
डी.एल.सी.सी.की बैठक सम्पन्न
सीधी 12 सितम्बर 2014 आज यहां सम्पन्न हुई डी.एल.सी.सी. की बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि बैंकर्स ना सिर्फ शासन की योजनाओं के तहत समय पर ऋण स्वीकृत करें, बल्कि उनका वितरण भी तत्परता से करना सुनिश्चित करें। अगर प्रकरणों में किसी प्रकार की खामी है, तो उन प्रकरणों को फौरन वापस कर दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि रोजगार मूलक इकाइयों से जुड़े विभागों के अधिकारी बैंकर्स के साथ बैठक कर उनकी मंशा जानेंगे और उसी के अनुरूप प्रकरण बनाकर बैंकों को भिजवाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि बैंकर्स को ऋण प्रकरणों की स्वीकृति या अस्वीकृति के बारे में शीघ्र निर्णय लेना होगा तथा स्वीकृत प्रकरणों में जल्द ऋण राशि का वितरण करना होगा।
शस्त्र लाइसेंसधारियों के डाटाबेस हेतु जानकारी आमंत्रित
सीधी 12 सितम्बर 2014 शस्त्र लाइसेंसधारियों का नेशनल डाटाबेस तैयार करने के लिहाज से सीधी जिले के शस्त्र लाइसेंसधारियों से निर्धारित प्रपत्र में जानकारी आमंत्रित की गई है। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय सीधी की शस्त्र लाइसेंस शाखा में 20 सितम्बर 2014 तक प्रस्तुत की जा सकती है। जो शस्त्रधारी लाइसेंस की जानकारी नियत तिथि तक आनलाइन नेशनल डाटाबेस में फीड नहीं कराएंगे, उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए उक्त कार्यालय से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
शाॅति समिति की बैठक 22 सितम्बर को
सीधी 12 सितम्बर 2014 यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में 22 सितम्बर 2014 को टी.एल. मीटिंग के बाद दोपहर 1.15 बजे नवदुर्गा उत्सव, दशहरा एवं ईदुज्जुहा पर्वों के आयोजन के संबंध में शाॅति समिति की बैठक का आयोजन रखा गया है।
आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
सीधी 12 सितम्बर 2014 निर्वाचन कार्य को लेकर 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें श्री जे.पी.यादव तहसीलदार गोपद बनास, श्री अजेय लाल चैधरी तहसीलदार सिहावल, श्री सुभाष चन्द्र शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहावल, श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, श्री रत्नेश पाण्डेय पंचायत सचिव चंदवाही, श्री दिलीप सिंह पंचायत सचिव गोपालपुर, श्री श्रवण कुमार मिश्र पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक सीधी तथा श्री सुशील कुमार मिश्रा पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक सिहावल शामिल हैं।
अपर कलेक्टर अपील प्राधिकारी नियुक्त
सीधी 12 सितम्बर 2014 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सीधी ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के लिए तैयार कराई जा रही मतदाता सूची के संबंध में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के आदेशों के विरूद्ध अपील की सुनवाई किए जाने हेतु अपर कलेक्टर सीधी को अपील प्राधिकारी नियुक्त किया है।
श्री त्रिपाठी रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
सीधी 12 सितम्बर 2014 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सीधी ने नगर परिषद रामपुर नैकिन के आम निर्वाचन 2014 के लिए श्री आर.पी.त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी चुरहट/रामपुर नैकिन को रिटर्निंग आफीसर एवं श्री रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी तहसीलदार रामपुर नैकिन को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
प्राकृतिक आपदाओं हेतु 39 लाख से अधिक का आवंटन
सीधी 12 सितम्बर 2014 प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत राहत राशि वितरण हेतु जिले को कुल 39 लाख 51 हजार 144 रूपए की राशि का आवंटन दिया गया है। इसमें से बाढ़/गाज हेतु गोपद बनास को एक लाख रूपए, कुसमी को 4 लाख 15 हजार रूपए, मझौली को 5 लाख रूपए, सिहावल को 2 लाख 81 हजार रूपए, अग्नि हेतु रामपुर नैकिन को 3 लाख 82 हजार 24 रूपए, सिहावल को 55 हजार 960 रूपए, सर्पदंश हेतु गोपद बनास को एक लाख 50 हजार रूपए, कुसमी को 50 हजार रूपए, मझौली को एक लाख रूपए, सिहावल को 50 हजार रूपए, तथा अन्य मद के अन्तर्गत गोपद बनास को 5 लाख 45 हजार 600 रूपए, कुसमी को 8 लाख 71 हजार 560 रूपए का आवंटन दिया गया है।
बाढ़ पीडि़तों के लिए भारत रक्षा मंच धनसंग्रह जारी, लोगों द्वारा सराहना
भारत रक्षा मंच जिला इकाई सीधी द्वारा जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदा हेतु धन संग्रह किया जा रहा है। महाविद्यालयों के हेतु प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच सहयोग को लेकर उत्साह है। छात्र श्रद्धा अनुसार बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ता टाटा महाविद्यालय, एस.आई.टी. महाविद्यालय, संजय गांधी महाविद्यालय, शासकीय कन्या महाविद्यालय, सी.एम.आई.टी. एवं आदर्श कन्या महाविद्यालय में लघु संग्रह किया गया जिसमें भारत रक्षा मंच के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मणि दुबे जिला अध्यक्ष इंजी. आर.बी.सिंह नगर अध्यक्ष डाॅ. दीपक गर्ग, संगठन मंत्री अभयराज योगी, पुष्पराज सिंह चन्देल (भैय्यन), विनोद सोनी, अमित प्रधान, मुकेश गुप्ता, प्रमोद चैरसिया, मुकेश गुप्ता, राकेश मौर्य, राजमणि गुप्ता, सतेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुरेन्द्र शुक्ला, केशव ठारवानी, सहित अने कार्यकर्ता टोली बनाकर विभिन्न महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं से संपर्क कर सहयोग के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर आर.बी. सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर का 80 प्रतिशत भाग जलमग्न है। वहां के लोगों की जानमाल की सुरक्षा सेना एन.डी.आर.एफ, व स्थानीय प्रशासन के अन्य घटक प्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रहे हैं। हमारा सहयोग एवं इश्वरीय प्रार्थना वहां के लोगों के लिए सम्बल का काम करेगी। हम सभी को यथाशक्ति के अनुसार सहयोग करना चाहिए। भारत रक्षा मंच अखिल भारतीय स्तर पर सहयोग हेतु लगा है। जम्मू कश्मीर में वहां के कार्यकर्ता वहां के लोगों के लिए भोजन पानी, दवाई, व अन्य प्रकार का सहयोग में निरंतर लगे हुए हैं। इसके पूर्व भारत रक्षा मंच की आकस्मिक जिला बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह द्वारा जम्मू कश्मीर बाढ़ राहत हेतु सहयोग करने संबंधित प्रस्ताव रखा जिसे कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया और लघु संग्रह करने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम में डाॅ. डी.के. तिवारी, डाॅ. आशा गुप्ता, डाॅ. मंगलनाथ तिवारी, डाॅ. एल.एन.शर्मा, डाॅ.आकांक्षा मिश्रा, दीपक गुप्ता, मनोज मिश्रा, सहित अनेक छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।
आगामी वित्तीय वर्ष का मनरेगा लेबर बजट बनाने दल गठित
सीधी 12 सितम्बर 2014 ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आई.पी.पी.ई. (इन्टेसिव पार्टीसीपेड्री प्लानिंग एक्सरसाइज) के माध्यम से मनरेगा वित्तीय वर्ष 2015-16 का लेबर बजट तैयार करने के निर्देश दिए है। प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल खरे ने बताया कि परिषद भोपाल से मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 का लेबर बजट तैयार करने के लिए शासन से विस्तृत निर्देश प्राप्त हुए है। निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु उक्त निर्देशों को कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को प्रेषित किये गए है। बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला रिसोर्स टीम (डीपीटी) का गठन किया गया है। उक्त दल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नोडल अधिकारी है। जिला स्तरीय रिसोर्स टीम में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, वाटरशेड परियोजना अधिकारी, सहायक यंत्री मनरेगा जनपद पंचायत, जिला पंचायत के जिला ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिकारी, मीडिया अधिकारी, माॅनिटरिंग एवं मूल्यांकन समन्वयक, सहायक संचालक कृषि/उद्यानिकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत, जिला संयोजक नेहरू युवा केन्द्र, जिला संयोजक जनअभियान परिषद, जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता अभियान, परियोजना अधिकारी बीआरजीएफ, जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा राज्य शासन से अधिकृत अशासकीय संगठनों के दो प्रतिनिधि है। जिला स्तरीय रिसोर्स टीम के सदस्यों को 15 से 17 सितम्बर तक भोपाल स्तर से चयनित अधिकारियों के द्वारा जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जावेगा। उक्त प्रशिक्षण में शामिल होने हेतु सबंधितों को निर्देशित किया गया है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम दिवस लेबर बजट के सिंद्धांन्तों एवं रूपरेखा समझाई जावेगी। द्वितीय दिवस टीम सदस्यों को ग्राम पंचायत में जाकर लेबर बजट प्रारूप तैयार करने हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जावेगा। तृतीय दिवस लेबर बजट की तैयारी में संभावित कठिनाइयों एवं उनके निराकरण पर चर्चा की जावेगी। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में सीधी जिले के साथ सिंगरौली जिले के अधिकारी भी शामिल होगे। इसी प्रकार प्रत्येक विकासखण्ड में लेबर बजट तैयार करने के लिए ब्लाॅक प्लानिंग टीम (बी.पी.टी.) का गठन किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्लाॅक नोडल अधिकारी होगे। उक्त टीम का गठन शासन द्वारा निर्धारित सी.एफटी स्तर पर किया जावेगा। टीम में वरिष्ठ कृषि विकास विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी,, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक पशु पालन विस्तार अधिकारी, वन क्षेत्रपाल (फाॅरेस्ट रेन्जर), उपयंत्री जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन, उद्यानिकी सहायक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा, विकासखण्ड समन्व्यक समग्र स्वच्छता अभियान, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पटवारी, वन रक्षक, वाटरशेड कमेटी के दो-दो सदस्य, कृषि मित्र, स्वसहायता समूह के सदस्य, जनअभियान परिषद के सदस्य, नेहरू यूवा केन्द्र के सदस्य, स्वच्छता दूत, ग्राम पंचायतों में चिनन्कित मेट, अनुसूचित जाति एवं जनुसूचित जनजाति के यूवा प्रतिनिधि, प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम तीन पंच जिनमें एक महिला सदस्य आवश्यक है। आॅगनबाड़ी कार्यकर्ता, राज्य शासन द्वारा अधिकृत स्थानीय सक्रिय अशासकीय संगठन का एक सदस्य शामिल है। उक्त दल को जिला स्तर पर प्रशिक्षित जिला स्तरीय रिसोर्स टीम जनपद स्तर पर तीन दिवसीय देगी। ग्राम पंचायत स्तर पर आई.पी.पी.ई. (इन्टेसिव पार्टीसीपेड्री प्लानिंग एक्सरसाइज) प्रक्रिया से लेबर बजट तैयार कराने के लिए उपयंत्री प्रभारी होगे। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक लेबर बजट तैयारी में आवश्यक सहायोग एवं समन्वय करेगे। कार्यो के चयन में एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्र्रबंधन एवं अभिसरण के कार्यो को प्राथमिकता के साथ लिया जावेगा। बजट निर्माण में ग्राम भ्रमण (टांªजिट वाॅक) कर ग्रामीणजनांे के सहयोग सें आवश्यकता के आधार पर प्राथमिकता क्रम निर्धारित कर लिये जावेगे। ताकि कराये जा रहे कार्यो सें रोजगार की उपलब्धता के साथ-साथ चयनित कार्य सें भविष्य में स्थाई आजीविका एवं रोजगार प्राप्त हो सके। कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु सबंधितों को कार्यदायित्व सौपे गए है।

- एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं योजना अभिसरण के कार्यो को प्राथमिकता

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें