अभिलेख संधारण एवं समूह सत्यापन 30 तक
सीधी 18 सितम्बर 2014 मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत सितम्बर माह को कार्यक्रम में सलग्न समूहों के अभिलेख संधारण व समूहों के सत्यापन माह के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर जिला सीधी श्री विशेष गढपाले के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर संबंधित पंचायत समन्वयक अधिकारी उक्त कार्य जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर सत्यापन कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में संलग्न महिला स्व सहायता समूहों को सूचित किया जाता है कि स्व सहायता समूहों के अभिलेख, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से संबंधित अभिलेख आदि जानकारी अद्यतन कर संबंधित पी.सी.ओ. से 30 सितम्बर 2014 के पूर्व सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। स्व सहायता समूहों द्वारा अभिलेख सत्यापित न कराये जाने पर ऐसा माना जावेगा कि समूह द्वारा अभिलेख संधारित नही किये गये हैं। ऐसी स्थिति में सबंधित महिला स्वसहायता समूह के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी। पंचायत सचिव की जिम्मेवारी होगी कि वह अपने ग्राम पंचायत अन्तर्गत आने वाले समूहों का सत्यापन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेगे।
ग्रामीणजन के समन्वय से बनाये मनरेगा आगामी वर्ष का लेबर बजट-कलेक्टर
- जिला स्तरीय रिसोर्स टीम का तीन दिवसीय आई.पी.पी.ई. प्रशिक्षण सम्पन्न
सीधी 18 सितम्बर 2014 आई.पी.पी.ई. (इन्टेसिव पार्टीसीपेड्री प्लानिंग एक्सरसाइज) के माध्यम से मनरेगा वित्तीय वर्ष 2015-16 का लेबर बजट तैयार करने हेतु जिला स्तरीय रिसोर्स टीम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में गतदिवस सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कलेक्टर विशेष गढपाले ने कहा कि महात्मा गाॅधी नरेगा योजना अंतर्गत लिए जाने वाले कार्य ग्रामीणजनों के परस्पर समन्वय से लिए जाये। आगामी वर्ष का लेबर बजट ग्रामीणजनों की आवश्यक्ताओं के आधार पर हो। वास्तविक रोजगार की माॅग तथा उस आधार पर लिए जाने वाले कार्यो का चयन गाॅव की आवश्यक्ताओं के अनुसार हो। ताकि बनाया जा रहा लेबर बजट बहुउपयोगी हो। उक्त कार्यवाही को विशेष अभियान के तहत निर्धारित समयसीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यो के चयन में एकीकृत प्राकृतिक संसाधन प्र्रबंधन एवं अभिसरण के कार्यो को प्राथमिकता के साथ लिया जावे। बजट निर्माण में ग्राम भ्रमण (टांªजिट वाॅक) कर ग्रामीणजनांे के सहयोग सें आवश्यकता के आधार पर प्राथमिकता क्रम निर्धारित कर लिये जाये। ताकि कराये जा रहे कार्यो सें रोजगार की उपलब्धता के साथ-साथ चयनित कार्य सें भविष्य में स्थाई आजीविका एवं रोजगार प्राप्त हो सके। रोजगार गारंटी परिषद भोपाल से प्रशिक्षण देने आए कार्यपालन यंत्री श्री एस.के. सोलंकी तीन दिवसीय प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रथम दिवस लेबर बजट के सिंद्धांन्तों एवं रूपरेखा समझाई गई। द्वितीय दिवस टीम सदस्यों को जनपद मझौली की ग्राम पंचायत छुही में जाकर लेबर बजट प्रारूप तैयार करने हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जहाॅ टीम सदस्यों ने ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम भ्रमण कर किया। ग्रामीणों को सहयोग कर गाॅव का नक्सा बनाना व आवश्यक्ताओं के अनुसार ग्रामीणों के प्रस्ताव अनुसार कार्ययोजना का निर्माण किये जाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम तृतीय दिवस लेबर बजट की तैयारी में आई कठिनाइयों का निराकरण किया गया। प्रशिक्षण में एनजीओं प्रदान संस्था का भी सहयोग रहा। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय रिसोर्स टीम के कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, वाटरशेड परियोजना अधिकारी, सहायक यंत्री मनरेगा जनपद पंचायत, जिला पंचायत के जिला ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिकारी, मीडिया अधिकारी, माॅनिटरिंग एवं मूल्यांकन समन्वयक, सहायक संचालक कृषि/उद्यानिकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत, जिला संयोजक नेहरू युवा केन्द्र, जिला संयोजक जनअभियान परिषद, जिला समन्वयक समग्र स्वच्छता अभियान, परियोजना अधिकारी बीआरजीएफ, जिला समन्वयक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में सीधी जिले के साथ सिंगरौली जिले के अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण लिया। आगामी दिवसों में प्रशिक्षित जिला स्तरीय रिसोर्स टीम के सदस्य प्रत्येक विकासखण्ड में लेबर बजट तैयार करने के लिए ब्लाॅक प्लानिंग टीम (बी.पी.टी.) को प्रशिक्षित करेगे।
सुरक्षा प्रहरी हेतु भूतपूर्व सैनिक आमंत्रित
सीधी 18 सितम्बर 2014 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0 कर्नल पी. गंगा ने बताया कि जबलपुर एवं इन्दौर में सुरक्षा प्रहरी के लिए भूतपूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए सीधी एवं सिंगरौली जिले के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9424418566 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
गाज गिरने के पांच मृतकों के वारिसों को सहायतानुदान मंजूर
सीधी 18 सितम्बर 2014 उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास/सिहावल ने गाज गिरने के पांच मृतकों के वारिसों प्रत्येक को डेढ़ लाख रूपए के मान से सहायतानुदान राशि स्वीकृत की है। मृतकों में ग्राम सुपेला निवासीगण मृतक अंकित के वारिस पिता अमित पटेल, मृतक मोनू उर्फ श्यामदीन के वारिस पिता शेषमणि, मृतक सुनील के वारिस पिता त्रिवेणी प्रसाद पटेल, मृतक विपुल के वारिस पिता राम मनोरथ पटेल एवं मृतका उर्मिला के वारिस पति साकेत बिहारी प्रत्येक को 1.50 लाख रूपए के मान से सहायतानुदान राशि स्वीकृत की गई है।
सर्पदंश के मृतक वारिस को सहायतानुदान स्वीकृत
सीधी 18 सितम्बर 2014 उपखण्ड अधिकारी मझौली ने कोटमा निवासी सर्पदंश के मृतक रमेश की वारिस पत्नी उमावती को 50 हजार रूपए की सहायतानुदान राशि मंजूर की गई है।
पेंशन के लिए दुबारा आवेदन आमंत्रित
सीधी 18 सितम्बर 2014 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0 कर्नल पी. गंगा ने बताया कि ऐसे भूतपूर्व सैनिक जो 01 जनवरी 1973 से पहले मेडिकल ग्राउण्ड पर सेवामुक्त हो चुके हैं एवं जिन्हें अशक्तता पेंशन की पात्रता थी, लेकिन दुबारा मेडिकल बोर्ड द्वारा अशक्तता की मात्रा 20 प्रतिशत से घटाकर कम कर दी गई हो, जिसकी वजह से उनकी अशक्तता पेंशन बंद हो चुकी है, वे दुबारा भारत सरकार रक्षा मंत्रालय को पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उक्त अधिकारी से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
विश्वकर्मा जयन्ती पर कार्यक्रम सम्पन्न
सीधी 18 सितम्बर 2014 यहां हाल ही में श्रम पदाधिकारी कार्यालय में विश्वकर्मा जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त अवसर पर विविध आयोजन हुए।
निर्वाचक नामावली के संबंध में प्रशिक्षण
सीधी 18 सितम्बर 2014 निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार मास्टर ट्रेनर्स का (तहसील स्तरीय) प्रशिक्षण जिला कार्यालय सीधी के सभाकक्ष में 23 सितम्बर 2014 को मध्यान्ह 12 बजे से तथा बूथ लेवल अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर 26 सितम्बर से 30 सितम्बर 2014 के मध्य रखा गया है।
तकनीकी शिक्षा एवं कौंशल विकास मंत्री 20 एवं 21 सितम्बर को मझौली प्रवास पर रहेंगे
सीधी 18 सितम्बर 2014 तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमा शंकर गुप्ता 20 सितम्बर 2014 को रात्रि 8.30 बजे परसिली सर्किट आउस पहुंचेंगे तथा आप 21 सितम्बर 2014 को प्रातः 11 बजे मझौली में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। आप संध्या 4 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
सहयोग पीडि़तों के लिये संजीवनी, भारत रक्षा मंत्री जम्मू कामीर बाढ़ सहायता हेतु 28035 रू. एकत्रित कर भेजे
सीधी। भारत रक्षा मंच जिला इकाई सीधी में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में छात्र/छात्रओं से जम्मू काश्मीर बाढ़ सहायता हेतु लघु निधि संग्रह कर 28035 रू. एकत्रित कर राशि आर.टी.जी.एस. द्वारा जम्मू काश्मीर सहायता समिति को भेजी गई। एकत्रित राशि 28035 रू. जम्मू काश्मीर सहायता समिति के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कच्ची छावनी जम्मू खाता क्रमांक 10167775167 को भारत रक्षा मंच के खाता पंजाब नेशनल बैंक सीधी क्र. 6424000100027837 से आर.टी.जी.एस. क्र. एस.डी.1152644940 द्वारा राशि भेज दी गई है। जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह ने बताया कि नगर के लगभग 20 हजार से अधिक छात्र छात्राओं द्वारा 1 रू. से लेकर 500 रू. तक उनकी श्रद्धा एवं शक्ति के अनुरूप दान पेटी में दान किया गया। जीवन का यह बहुत मार्मिक क्षण था। किसी छात्र ने अपनी पाकेट मनी मे से कुछ विद्यार्थियों अपनी फुल्की का, किसी ने समोसे का तो किसी ने चाट का, तो किसी आटो का किराया तक बाढ राहत हेतु मुक्त हृदय से दान कर दिया। इतनी राशि दो चार लोगो से भी संग्रह की जा सकती थी। किन्तु इस राशि में 20 हजार से अधिक छात्र छात्राओं एवं गुरूजनों की दुआ एवं आशीर्वाद सम्मिलित है। इसलिये संगठन ने लघु निधि संग्रह करनें का निर्णय लिया। नगर के प्रमुख महाविद्यालयों शास.संजय गांधी महाविद्यालय, शास. कन्या महाविद्यालय, टाटा महाविद्यालय, एस.आई.टी. कालेज आदर्श कन्या महाविद्यालय, कमला महाविद्यालय, गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शास. उत्.ष्ट विद्यालय के लगभग 20 से अधिक छात्र/छात्राओं के बीच जाकर राशि एकत्रित की गई। प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मणि दुबे ने कहा कि भारत रक्षा मंच एक संवेदनशील जागरूक एवं राष्ट्रीय हितों में कार्य करनें वाला देश व्यापी राष्ट्रीय संगठन है। भारत रक्षा मंच दलगत राजनीत से उपर उठकर राष्ट्रीय राजनीति पर विश्वास करता है। भारत रक्षा मंत्र स्थापना काल से ही लोगो के बीच भारतीय संस्.ति एवं जीवन मूल्यों पर कार्य कर रहा है। भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ता जिसमें प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र मणि दुबे, जिलाध्यक्ष एवं टाटा कालेज के संचालक इंजी. आर.बी. सिंह संगठन मंत्री अभयराज योगी, पुष्पराज सिंह चंदेल, विनोद सोनी, प्रो. सतेन्द्र उपाध्याय डा. दीपक गर्ग, मुकेश गुप्ता, राकेश मौर्य, केशव ठारवानी, रत्नेश सोनी, अमित प्रधान राजमणि गुप्ता, सुरेन्द्र शुक्ला, ने लघु निधि संग्रह किया। डा. डी.एस. तिवार, डा. आशा गुप्ता, एस.आई. के संचालक दीपक गुप्ता आदर्श कन्या महाविद्यालय के संचालक एवं परिष्ठकार्य कर्ता मनोज मिश्रा कमला कालेज के संचालक नीरज शर्मा, डा.मंगलनाथ तिवारी, डा. एल.एन. शर्मा, डा. आकांक्षा मिश्रा का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। नगर अध्यक्ष डा. दीपक गर्ग ने कहा कि इस पुनीत कार्य में जिन विद्यार्थियों एवं प्रध्यापकों एवं प्राचायों ने सहयोग किया है।ं मैं उनके प्रति विशेष रूप से अभार ज्ञापित करता हंू। आशा करता हॅू कि इसी प्रकार का सहयोग एवं आशीर्वाद भारत रक्षा मंच के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को मिलता रहेगा। डा. गर्ग ने लोक तंत्र के चैथे स्तम्भ प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार ज्ञापित किया। छात्र छात्राओं का सहयोग जम्मू काश्मीर के अभाव ग्रस्त लोगों के लिये संजीवनी का कार्य करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें