कोलकाता में टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

कोलकाता में टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल


taxi-strike-in-kolkata
कोलकाता में टैक्सी चालकों पर पुलिस के कथित अत्याचार के विरोध में और टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को टैक्सी चालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से यात्रियों को एक बार फिर दिक्कतों का समाना करना पड़ा। अगस्त से लेकर अब तक टैक्सी चालकों की यह आठवीं हड़ताल है। टैक्सी चालकों के साथ-साथ सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू), इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन और आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) ने कैब चालकों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को परिवहन हड़ताल का आह्वान किया।

टैक्सी हड़ताल के कारण, शहर में ऑटो-रिक्शा, साइकिल रिक्शों के लिए लंबी कतारें देखी गई और बसें भी ठसाठस भरी दिखीं। कोई विकल्प न होने के कारण यात्रियों और पर्यटकों को निजी कार ऑपरेटरों को सामान्य से अधिक किराया देकर गंतव्य तक पहुंचने पर मजबूर होना पड़ा। सीआईटीयू नेता और पूर्व मंत्री अनादि साहू के मुताबिक, जब तक राज्य सरकार उनकी मांगे नहीं पूरी करती, तब तक टैक्सियां नहीं चलेंगी।

उन्होंने कहा, "टैक्सी का किराया आखिरी बार 2012 में बढ़ाया गया था। तब से पेट्रोल का दाम 13 बार बढ़ चुका है, लेकिन टैक्सी के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे टैक्सी चालक संकट में हैं।" विवाद की जड़ राज्य सरकार का एक फैसला है, जिसके तहत यात्री को मना करने पर जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया गया था। शहर में प्रतिदिन लगभग 37,000 टैक्सियां चलती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: