कश्मीर के माछिल सेक्टर में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

कश्मीर के माछिल सेक्टर में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

कश्मीर घाटी के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार, आज तड़के माछिल सेक्टर में सैनिकों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। घटनास्थल से दो एके-47 राइफलें और एक यूबीजीएल तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है।

प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों आतंकवादी पाक अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ कर रहे थे या फिर पहले से ही स्थानीय तौर पर सक्रिय थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राहत एवं बचाव अभियानों में सेना की भारी तैनाती के बावजूद नियंत्रण रेखा के पास तैनात सैनिक चौकस हैं। प्रवक्ता ने बताया कि माछिल सेक्टर में अभियान अब भी जारी है और आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: