टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (18 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (18 सितम्बर)

किसानों के कल्याण के लिये नहीं होगी कोई कमी:- प्रभारी मंत्री 
  • राष्ट्रीय कृषि बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2013 की 
  • बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्रों का हुआ वितरण 
  • 9 हजार 872 किसानों को 4 करोड़ 48 लाख रूपये राशि का मिला लाभ 

tikamgarh news
टीकमगढ़, 18 सितंबर 2014। किसानों के कल्याण लिये प्रदेश सरकार द्वारा कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। हर किसान को लाभ दिलाने के लिये सरकार काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने अनेक योजनायें किसानों के कल्याण के लिये क्रियान्वित की है । यह विचार मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान और टैक्नालाॅजी, लोक सेवा प्रबंधन, जनशिकायत निवारण एवं टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने स्थानीय नजरबाग प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2013 की बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्रों के वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किये। समारोह में जिले के 9 हजार 872 किसानों को 4 करोड़ 48 लाख रूपये राशि के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने समारोह में मंच से प्रतीक स्वरूप जिले के प्रत्येक विकासखंड के तीन-तीन किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बड़ी प्रसन्नता का दिन है कि अधिक बीमा दावा राशि का वितरण किया जा रहा है। इतिहास में कभी भी एक साथ किसानों को इतनी अधिक बीमा दावा राशि से लाभान्वित नहीं किया गया। यह सब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के प्रयासों के फलस्वरूप संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में फसल बीमा की राशि का वितरण किया जा रहा है, जो सीधे किसानों के खातों में दी जा रही है। इस राशि में प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार का आधा-आधा योगदान है। कुछ राशि बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम के रूप में दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि म.प्र. कृषि के क्षेत्र में देश में नंबर 1 राज्य है। प्रदेश के किसानों की मेहनत के फलस्वरूप मध्यप्रदेश को लगातार कृषि कर्मण पुरूस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष में किसानों के लिये 13 हजार करोड़ रूपये खर्च करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिये प्रदेश शासन ने ऐसी कई योजनाओं बनाई हैं जो  देश के किसी अन्य राज्य में क्रियान्वित नहीं है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उन्नत खेती के तरीको से अवगत कराने के लिये सरकार किसानों को निःशुल्क विदेश का भ्रमण करायेगी। उन्हांेने किसानों से आधुनिक तरीके से खेती करने की अपील की।
समारोह की अध्यक्षता करने हुये क्षेत्रीय सांसद डाॅ0 वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर करती है। किसानों को मदद देने में सरकार ने कोई कमी नहीं रहने दी है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों की मदद करने के लिये तत्पर रहेगी। किसानों की खुशहाली में ही देश की खुशहाली है। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री केदारलाल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुये स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सुधा वीरेन्द्र राय, विधायक टीकमगढ़ श्री के.के श्रीवास्तव, जतारा विधायक श्री दिनेश अहिरवार, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर, नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ श्री राकेश गिरी गोस्वामी, जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति की अध्यक्ष श्रीमती गुलाबरानी किलेदार, पूर्व राज्य मंत्री श्री हरिशंकर खटीक, भाजपा के जिला अध्यक्ष की अभय यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान थे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह, एएसपी श्री सुनील कुमार तिवारी, एसडीएम श्री एस.एल. सोनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एंव बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर उप संचालक कृषि श्री बी.एन. सिंह ने सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: