विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (16 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (16 सितम्बर)

विकास कार्यो के लिए संासदनिधि से दस लाख देने की घोषणा, आजादी के बाद किसानों को सर्वाधिक बीमा राशि का वितरण : -राजस्व मंत्री श्री राजपूत

vidisha news
केन्द्रीय विदेश मंत्री और स्थानीय सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज ने मंगलवार को विदिशा विकासखण्ड के ग्राम निमखिरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने जो जबावदेंही मुझे सौंपी है उसका मैं पूर्ण ईमानदारी से पालन कर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने कहा कि व्यस्तता होने के बावजूद प्रत्येक माह संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं का भ्रमण कर क्षेत्र ग्रामीणजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।  विदेश मंत्री श्रीमती स्वराज ने ग्राम निमखिरिया मंे विकास कार्यो के लिए सांसदनिधि से दस लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना को रेखांकित करते हुए योजना के फायदों को गिनाया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से आग्रह किया कि वे बैंकों में खाता अनिवार्य रूप से खुलवाएं ताकि शासन की तमाम योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि उनके बैंक खातों में सीधी जमा हो सकें। प्रदेश के राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश के किसानों को आजादी के पश्चात् फसल बीमा की सर्वाधिक राशि वितरित की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालयों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन यथाशीघ्र किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ गरीबों के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने विदिशा विधानसभा के ग्राम निमखिरिया को आदर्श ग्राम बनाए जाने के लिए किए जाने वाले तमाम प्रबंध सुनिश्चित करने की अपेक्षा संबंधितों से व्यक्त की। कार्यक्रम को विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर, पूर्व विधायक श्री गुरूचरण सिंह, सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री तोरन सिंह दांगी, श्री मुकेश टण्डन, श्री श्यामसुन्दर शर्मा, ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री छत्रपाल शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा कलेक्टर श्री एमबी ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राय सिंह नरवरिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।  

निर्वाचक नामावली से संबंधित केसकेडिंग टेªनिंग आज

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली से संबंधित केसकेडिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार 17 सितम्बर को आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण कलेक्टेªट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण में जिले के समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्रीय मास्टर टेªनर्साे को प्रशिक्षित किया जाएगा। संबंधितों को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला स्तरीय मास्टर टेªनर्स श्री एचएन नेमा द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

दो अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया

शासन द्वारा किए गए स्थानांतरण के उपरांत आज मंगलवार को दो जिलाधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया है जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ प्रमोद कुमार चतुर्वेदी और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जीपी वर्मा शामिल है।

आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में आर्थिक मदद जारी कर दी है। विदिशा तहसील के ग्राम सलूस के श्री अकरम की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाने के कारण मृतक की मां श्रीमती कमरून बी पत्नी श्री पान खां को 15 हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामदेवरा भी शामिल

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब राजस्थान के जैसलमेर स्थित श्री रामदेवरा को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आहूत की गई बैठक में विचारोपरांत शासन द्वारा नवीन निर्णय लिए गए है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब जिले के विकासखण्ड और नगरों में जोन को इकाई बनाया जाएगा। उनका बराबर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। तीर्थ यात्रिओं के साथ जिला स्तर से एक राजपत्रित अधिकारी साथ जाएगा जो तीर्थ यात्रिओं की सुविधाजनक यात्रा व दर्शन आदि सुनिश्चित करने के साथ कलेक्टर के माध्यम से शासन को यात्रा प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करेगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एक ही लाभार्थी योजना का लाभ दोबारा ना उठा पाए इसके लिए तीर्थ यात्रिओ का यूआईडी/आधार कार्ड अथवा अन्य माध्यम से डाटाबेस जिला स्तर पर तैयार किया जाएगा वही तीर्थ यात्रिओं से फीडबैंक पत्र प्राप्त किए जाएंगे जिसकी समीक्षा कलेक्टर स्वंय कर राज्य सरकार को संसूचित करेंगे।

भगवान के परम अनन्य भक्तों की महिमा पर केन्द्रित रही कथा

vidisha news
विदिषा-16 सितम्बर 2014/स्थानीय सत्संग भवन में जारी श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस आज मंगलवार को प्रवचनकर्ता वेदाचार्य पं. केषवकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्तों की विस्तृत कथा सुनाई। महर्षि धर्मपत्नी माता अनुसुइयाजी, भक्त श्रेष्ठ ध्रुवजी तथा भक्त प्रवर प्रल्हादजी की भगवत भक्ति पर कथा केन्द्रित रही। माता अनुसुइयाजी के पतिव्रत धर्म को उन्होंने परमेष्वर की भक्ति से भी श्रेष्ठ निरूपित किया। परम भक्त प्रल्हाद ने अपनी भक्ति से अपने आराध्य भगवान श्री नृसिंह को प्रकट होने विवष कर दिया। इसी प्रकार अनुपम भक्त धु्रवजी ने अपनी भक्ति से अजर-अमर होकर सर्वोच्च स्थायी स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। इन और इन जैसे भक्तों ने अपने भगवान को साक्षात दर्षन देने विवष कर दिया। आज कथा में पं. केषवकृष्ण शास्त्री ने जगजननि भगवती परमेष्वरी सती तथा सती के पष्चात पार्वती स्वरूप में अवतरण की मार्मिक कथा भी सुनाई। परमेष्वरी सती ने अपने पिता महाराजा दक्ष प्रजापति द्वारा अपने पति भगवान श्री षिवषंकर के अपमान से कुपित होकर यज्ञ की अग्नि में कूदकर अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। भगवती जगदम्बा द्वारा की गई कठोरतम तपस्या का सटीक, सजीव चित्रण भी उन्होंने किया। इस अवसर पर श्रोता-श्रद्धालुओं के नेत्र सजल हो उठे। आज 17 सितम्बर को भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कथा 20 सितम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक निरंतर जारी रहेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: