- कहा, नहीं होने दी गई उनकी सभाएं जबकि सपाईयों की खुली छूट
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की कमान संभालने वाले फायरब्रांड भाजपा नेता व सांसद आदित्यनाथ योगी ने पार्टी हार का सेहरा चुनाव आयोग के सिर मढा है। दो टूक जवाब में श्री ने कहा कि उनकी सभाएं नहीं होने दी गईं, जबकि सत्ता पक्ष के मंत्री से लेकर हर कार्यकर्ता व विधायकों ने इलाकों में डेरा डालकर न सिर्फ प्रशासन का फायदा उठाया, बल्कि लोगों को धमका कर जबरन वोट लेने का काम किया। शिकायत के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई कड़ा रुख नहीं अपनाया।
श्री योगी ने बातचीत में दावे के साथ कहा, उन्होंने तीन इलाकों में सभा की दो इलाके में पार्टी की जीत हुई है। वैसे भी उपचुनावों का इतिहास रहा है कि सत्ता पर काबिज पार्टियां फायदे में रहती है। उन्होंने राज्य सरकार सरकारी मिशनरी व संसाधनों का बड़े पैमाने पर दुरप्रयोग करने का आरोप लगाते हुए हमारी सभाएं तक नहीं होने दी गईं। चुनाव आयोग भी इस पर चुप रहा। नोएडा में प्रचार किया था और विवादित बयान दिया था। इस सीट पर बीजेपी जीती है। सहारनपुर और लखनऊ ईस्ट में भी बीजेपी को जीत मिली है। महंत आदित्यनाथ ने माना कि टिकट बंटवारे में कुछ समस्याएं रहीं। उन्होंने कहा, हम टिकट वितरण की समीक्षा करेंगे। कार्यकर्ताओं का हौसलाफजाई करते हएु कहा, हार से मनोबल नहीं टूटना चाहिए। आगामी चुनावों की तैयारी में अभी से जुटना होगा।
(सुरेश गांधी)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें