बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रावण दहण के दौरान भगदड़ मच गई। अचानक मची अफरातफरी का शिकार होकर 0 लोगों की मरने की आशंका है। बिहार के एडीजी गुप्तेश्व पांडे ने भगदड़ में 25 लोगों के मौत की खबर की पुष्टि कर दी है। इस भगदड़ में करीब 20 लोगों के घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गांधी मैदान में हर साल की तरह विजयदशमी के दौरान रावण दहन का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि आयोजन की समाप्ति के बाद जब लोग लौट रहे थे, उसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की चपेट में आकर दो लोगों ने जान गंवा दी।
इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रावण दहन के बाद लोगों के एक ही गेट से बाहर निकलने की व्यवस्था थी। बाकी के सारे गेट बंद कर दिए गए थे। इसकी वजह से भगदड़ के दौरान लोग आराम से बाहर नहीं निकल सके। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रावण दहन के दौरान ही किसी ने बिजली का तार गिरने की अफवाह फैला दी। इस अफवाह के फैलते ही गांधी मैदान में अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया और भगदड़ मच गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें