सिद्धांत विहीन राजनीति का बोलबाला हो गया है: नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

सिद्धांत विहीन राजनीति का बोलबाला हो गया है: नीतीश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज सिद्धांत विहीन राजनीति का बोलबाला हो गया है। एक कार्यक्रम में नीतीश ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सिद्धांत विहीन राजनीति का बोलबाला हो गया है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने राजनीति में सिद्धांत और आदर्श की रक्षा पर बल दिया था, लेकिन आज उनके सिद्धांतों एवं आदर्शों का फायदे के लिए उपयोग हो रहा है, पर कोई उस पर अमल नहीं कर रहा है।

नीतीश ने स्वयं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों की राजनीति करने का दावा करते हुए कहा कि सिद्धांतों की रक्षा के लिए वह कई पदों की कुर्बानी दे सकते हैं।

नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छता कहने मात्र से नहीं होता इसके लिए मन की स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज लोगों के मन में जहर भरा जा रहा है। नीतीश ने कहा कि गांधी ने कहा था कि अच्छी साधना के लिए साधक भी अच्छा होना जरूरी है। नीतीश ने कहा कि साधना की पवित्रता और सिद्धांत के प्रति निष्ठा नहीं रहे तो ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

नीतीश ने गांधी दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि गांधीजी ने बिना कर्म के धन, आत्मा के बिना सुख, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना पूजा और सिद्धांत के बिना राजनीति नहीं करने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं: