आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी में ई-रिक्शा के परिचालन के मुद्दे पर आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्होंने ऐसे वाहनों के ड्राइवरों को ‘‘चांद दिलाने का वादा किया था’’ लेकिन वह उनके हितों की रक्षा करने में नाकाम रहे.
पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आठ अक्तूबर को जंतर-मंतर पर ई-रिक्शा ड्राइवरों को संबोधित करेंगे. ई-रिक्शा ड्राइवर अपने वाहनों के संचालन के बाबत तैयार की गई अधिसूचना के मसौदे को सरल बनाने की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा उनकी मांग है कि भूतल परिवहन मंत्रालय वह भारी-भरकम शुल्क हटाए जो उनसे वसूले जाने का प्रस्ताव है. ‘आप’ ने दावा किया कि अधिसूचना का मसौदा ई-रिक्शा ड्राइवरों की चिंताओं का निदान पूरी तरह नहीं करता है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें