भारत-पाक सीमा पर करीब 24 घंटों की शांति के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दोहराते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के केरन सेक्टर में भारतीय सीमा में फायरिंग की है। सीमा पर सीजफायर के लगातार उल्लंघन के बाद भारत की तरफ से गुरूवार को जो मुंहतोड जवाब दिए जाने का असर सिर्फ शुRवार को ही दिखा।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिक दोपहर सवा एक बजे से लगातार फायरिंग कर रहे हैं।
पाक सैनिकों द्वारा की जा रही फायरिंग का बीएसएफ माकूल जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ के केरन सेक्टर के सीमाई इलाके शाहपुर में फायरिंग की गई है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से भारतीय चौकियों पर अभी भी फायरिंग जारी है। बता दें कि गुरूवार-शुRवार रात से पाकिस्तान की ओर से सीमा पर फायरिंग बंद थी। नौ दिनों तक सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग भारत की तरफ से करारा जवाब मिलने के बाद शुक्रवार को बंद हो गई थी। गुरूवारत को पाक सैनिकों ने बीएसएफ की चार चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की थी।
शुक्रवार को इस्लामाबाद में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील की थी। इसी के साथ भारत से कहा था कि वह सीमा की संवेदनशीलता का सम्मान करें। जबकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अमरावती में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तान को जवाब मिल चुका है, वह फिर दोबारा से ऎसी हिम्मत नहीं करेगा। लेकिन पाकिस्तान महज दो दिन में भारत की यह नसीहत भूल गया। इस हफ्ते फायरिंग में गई 8 जानें बता दें कि इस हफ्ते पाकिस्तान की ओर से की गई तेज फायरिंग में भारत के 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। भारत के सीमाई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की जा रही यह फायरिंग अब तक का सबसे बडा सीजफायर उल्लंघन हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें