दुर्गाशक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह सस्पेंड - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

दुर्गाशक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह सस्पेंड

durgashaktis-husband-suspended-for-misbehaving
नोएडा में अवैध अतिक्रमण का विरोध करने की वजह से चर्चा में रही आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के पति को सस्पेंड कर दिया गया है। आईएएस अभिषेक सिंह को एक उम्रदारज अध्यापक के साथ छेड़छाड करने के मामले में सस्पेंड किया गया है। 

दरअसल, मथुरा के एसडीएम अभिषेक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने ऑफिस में एक बुजुर्ग अध्यापक को बुलाकर किसी वजह से उसे मुर्गा बना दिया। एसडीएम के इस निंदनीय कार्य की रिपोर्ट जैसे ही मीडिया को पता चली तो वैसे ही यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तुरंत अभिषेक को सस्पेंड कर दिया है।

बताया गया है कि अभिषेक उसी दुर्गाशक्ति नागपाल के पति हैं जिन्हें यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने ही नोएडा में चल रहे अवैध अतिक्रमण का विरोध जताने पर सस्पेंड कर दिया था। मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई के विरूद्ध मीडिया ने जोरदार आलोचना व्यक्त की थी जिसके बाद दुर्गाशक्ति चर्चा में आई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: