महाराष्ट्र,हरियाणा में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जष्न
- जीत पर मंत्री बिसेन का गर्मजोषी से हुआ स्वागत
बालाघाट। हाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिषबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुये जष्न मनाया, साथ ही भोपाल से बालाघाट आ रहे म.प्र.शासन के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन का बालाघाट के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं बालाघाट विधानसभा के लाड़ले विधायक गौरीशंकर बिसेन को महाराष्ट्र चुनाव में 7 विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था, जिसमें भाजपा को 6 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुई। मंत्री बिसेन ने इस चुनाव में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोश, विश्वास और दृढ़संकल्प के साथ महाराष्ट में विजयी पताका फहराने पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने प्रचार-प्रसार किया था, जिसमें उन्हें भारी मतों से सफलता मिली है। मंत्री बिसेन की मेहनत और अपने विधानसभा क्षेत्र में मिली जीत की बधाई देने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताआंे ने गर्रा नाके के पास एकत्रित होकर मंत्री बिसेन का भव्य स्वागत किया और महाराष्ट्र और हरियाणा में सरकार बनने की बधाई दी। मंत्री बिसेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ - सबका विकास के उद्देश्य के साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में जुट चुकी है, और जिस तरह से हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जिस तेजी से देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की कोशिश में लगे है, निश्चित ही आने वाला कल भारत विश्व का नंबर 1 देश कहलायेगा और इस कार्य को साकार रूप देने में हम सबको लगना है। मंत्री बिसेन ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नहीं बल्कि जनता की जीत है, और जिस तरह से जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उस पर निश्चित ही पार्टी खरा उतरेगी, और महाराष्ट्र और हरियाणा में रूके हुये विकासकार्यों का विस्तार कर शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जायेगा। मंत्री बिसेन ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को विकास का माध्यम बनाकर सांस्कृतिक, खेल जगत, रोजगार, अध्यात्म, कृषि हर स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। जिसमें प्रदेश और केन्द्र रूपी विकास के दो पहिये कंधे से कंधा मिलाकर तेजगति से विकास की ओर बढ़ रहे हैं, ठीक उसी तरह अब महाराष्ट्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें लाभ पहुंचाया जायेगा। स्वागत के दौरान जिला सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष राजकुमार रायजादा, दिलीप चैरसिया, अजय सोनी, संजय मिश्रा, अनिल धुवारे, सुरजीत सिंह ठाकुर, देवेन्द्र गोलू ठाकरे, राकेश सेवईवार, सिद्धार्थ शेण्डे, सुधीर गुड्डू चैधरी, मनु पाण्डेय , राज हरिनखेड़े, राजेश लिल्हारे, सुमित यादव, बिसन नगपुरे, सिद्धांत पाटिल, विक्की पालेवार, योगेश मरकाम, गुड्डू चैधरी, राजकुमार कर्राहे, जुगनू जायसवाल, विनय जायसवाल, संदीप खेड़े, विनय बोपचे, रामलाल कटरे, नोहर डोहरे, संजय खंडेलवाल, हितेश पांचे, अंकुष वाजपेयी, सोहेल खान, राम मिश्रज्ञ, तादिर खान, तरूण लिल्हारे, शिवचरण पिछोड़े सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर मंत्री बिसेन का स्वागत किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें