छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 अक्टूबर)

चिकित्सकों को निजी प्रैक्टिस के लिये देना होगा षपथ पत्र

छतरपुर/19 अक्टूबर/षासकीय चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों को अपनी निजी प्रैक्टिस के लिये एक सप्ताह के अन्दर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। इस आषय के निर्देष मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद कुमार गुप्ता ने जिले के समस्त चिकित्सकों को जारी किये हैं। उन्होंने स्पश्ट किया है कि षासकीय चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक नर्सिंग होम, निजी चिकित्सालय या प्राइवेट क्लीनिक में सेवायें दे रहें हैं अथवा प्रैक्टिस कर रहे हैं तो यह षासन के निर्देषों का स्प्श्ट उल्लंघन है। इस संबंध में षासकीय चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सक षपथनामें पर यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वे केवल अपने कत्र्तव्यों के समय के बाहर निजी प्रैक्टिस करते हैं और न ही ऐसी संस्थाओं में प्रैक्टिस करते हैं अथवा परामर्ष देते हैं। यदि षासकीय चिकित्सा विषेशज्ञ या चिकित्सा अधिकारी अपने घर पर निजी प्रैक्टिस करते हैं तो ऐसे चिकित्सक अपना पंजीयन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय छतरपुर में करा लें।  

छतरपुर की बेटी मध्यप्रदेश की संभावित टीम में शामिल, प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बनने से महज एक कदम पीछे

chhatarpur newsछतरपुर/शहर वासियों के लिए यह गर्व करने का मौका है कि शहर की एक बेटी रामकुंवर पटेल खेल जगत में बुलन्दी पर पहुॅचने के बिलकुल करीब है। छतरपुर की साईं स्पोट्र्स एकेडमी से प्रशिक्षण लेने वाली रामकुंुवर मध्यप्रदेश क्रिकेट ऐसोसियेशन द्वारा चयनित प्रदेश की संभावित महिला टीम में शामिल की गई है। पिछली कई प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के बाद यह आलराउण्डर खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुॅची है।साईं स्पोट्र्स एकेडमी के संचालक व कोच श्री राजीव विलथरे ने बताया कि रामकुंवर ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सागर संभाग की ओर से सर्वाधिक विकेट लिये थे। संभावित टीम में शामिल होने के बाद अब राज्य की 16 सदस्यीय टीम गठित होना है। जिसके लिए एम.पी.सी.ए. द्वारा 17 से 20 अक्टूबर तक इंदौर में प्रतियोगिता कराई जा रही है इसमें प्रर्दशन के आधार पर मध्यप्रदेश की 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम का चयन किया जायेगा। जो रणजी ट्राफी में प्रथम श्रेणी मैंच खेलेगीं। इनकी इस उपलब्धि पर साईं स्पोट्र्स एकेडमी के संचालक एवं समस्त खिलाडि़यों ने उन्हें बधाई एवं अपनी शुभकामनायें दीं।

अर्चना सिंह आज करेंगी 5 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

छतरपुर। नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा कराये गये 5 करोड से भी अधिक निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह सोमवार को नगर भवन में समारोह पूर्वक लोकार्पण करेंगी। लोकार्पण के बाद सभी नवनिर्मित संरचनाएं आम जनता के उपयोग के लिए खोल दी जाएंगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि बहुप्रतीक्षित आॅडीटोरियम हाॅल सहित बच्चा जेल के पास बनाया गया चन्द्रषेखर आजाद पार्क, सांतरी तलैया के पास विकसित किया गया राजा संतोष सिंह बुन्देला पार्क, नरसिंहगढपुरवा में बनाये गये कवि चेतन शर्मा पार्क सहित लगभग 5 करोड रूपये की लागत से किये गये निर्माण कार्यों का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया जायेगा। लोकार्पण से पहले नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित विषेष बैठक होगी और बैठक के तुरंत बाद दोपहर 3 बजे से लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री यादव ने बताया कि नगर पालिका छतरपुर ने पिछले वर्षों में शहर को कई सौगातें दी हैं जिनमें आॅडीटोरियम हाॅल प्रमुख है। शहर में ऐसा कोई भवन नहीं था जो सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बन सके लोग लगातार ऐसे भवन की मांग भी कर रहे थे इसी मांग को देखते हुये नगर पालिका परिषद ने पिछले दिनों किषोर सागर तालाब के पास एक सुव्यवस्थित आॅडीटोरियम हाॅल का निर्माण कराया है जो बनकर तैयार हो गया है। लोकार्पण के बाद इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे, उन्होंने नगर पालिका के सभी कर्मचारियों, पार्षदगणों से अपील की है कि वे उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में आवष्यक रूप से उपस्थित हों।

ढोलक-नगढिया की थाप पर रात भर थिरकी नृत्यांगनाएं, राई नृत्य का लुत्फ उठाने दूर-दूर से छतरपुर पहुंचे लोग

छतरपुर। नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा आयोजित किये जा रहे मेला जल-बिहार के सांस्कृतिक मंच पर बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध राई-नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के छठवें दिन आयोजित हुये राई नृत्य में बाहर से आई महिला नृत्यांगनाओं ने ढोलक और नगढिया की थाप पर रात भर नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्षन किया और उपस्थित दर्षकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में सीजेएम संजय कष्तवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, कार्यक्रम में जीएमएफसी पी.के.शंखवार, महेन्द्र षिवहरे के अलावा व्यापारी एवं समाजसेवी सुक्कू मातेले, हरनारायण सोनी, बाबूलाल अग्रवाल, नाथूराम गुप्ता, मिजाजी लाल सर्राफ, औलिया कोमल चन्द्र जैन, गोपी जैन, अज्जू जैन, वाॅर संघ अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता ऋषि बिल्थरे, सिविल लाईन टीआई ओंकार तिवारी भी विषेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अपने संक्षिप्त संबोधन सीजेएम संजय कष्तवार ने कहा कि मेला देष-प्रदेष की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में पहचाने जाते हैं, मेला में विभिन्न रंगो में एकता दिखती है तो वहीं भेदभाव से दूर सद्भावना के साथ खुषियां भी मिलती हैं। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह लकी ने किया। नृत्यांगनाओं ने ठेठ बुन्देली राई गीतों पर जब झूम-झूमकर नाचना शुरूं किया तो पूरा पण्डाल तालियांे की गड-गडाहट से गूंज उठा, रात्रि 10 बजे प्रारंभ हुआ राई नृत्य का कार्यक्रम सुबह तक चला। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार अरजरिया, मेला प्रभारी बसंत चैबे, नगर पालिका के मीडिया प्रभारी शंकर लाल सोनी, सफाई प्रभारी जगदीष मिश्रा, पार्षद देवेन्द्र द्विवेदी, दिलीप रैकवार, गुल्ले सरदार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।

कवि सम्मेलन 21 को
नगर पालिका के सांस्कृतिक मंच पर 21 अक्टूवर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, तो वहीं 20 अक्टूवर को भजन संध्या होगी। नगर पालिका के सीएमओ श्री यादव ने सभी से कवि सम्मेलन और भजन संध्या में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देष के जाने-माने कवियों को आमंत्रित किया गया है। मेला जलबिहार में आयोजित होने वाला कवि सम्मेलन हमेषा अपने आपमें अनूठा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: