किसान भाई समुह मे खेती करें और पशु पालन भी बढायें - श्री सकलेचा जैविक खेती अपनाकर उत्पादन बढाये - श्री परिहार
नीमच 19 अक्टूबर 2014, किसान भाई समुह मे खेती कर खेती को लाभ का धंधा बनाये। समुह मे खेती करेगे तो लागत भी कम आयेगी और उत्पादन भी बढेेगा। आधुनिक कृषि तकनीक के साथ्र ही किसान भाई पशु पालन को भी । बढावा दें।य ह बात विधायक जावद श्री ओम प्रकाष सकलेचा ने नीमच में तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेले के दुसरे दिन रविवार को पशु पालन विषय पर आयोजित संगोष्ठि केा संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार नेकी इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री पी.आर. कतरोलिया, संयुक्त संचालक कृषि श्री डी.के. पाण्डे, उप संचालक कृषि श्री सी.एल केवडा भी मंचासिन थे।विधायक श्री सकलेचा ने अपने उदबोधन मे कहा कि, जिले के किसान काफी मेहनती है। किसान भाई खेती में नये नये प्रयोगो को अपनायें। उन्नत कृषि यंत्रो का उपयोग करें और खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिषा मे प्रयास करें। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने अपने उदबोधन मे कहा कि, प्रदेष के मुख्य मंत्री श्री षिवराज ंिसंह चैहान स्वयं किसान पुत्र है। वे किसानो के दुख दर्द को भली भांती जानते है। मुख्य मंत्री ने खेती को लाभ का सौदा बनाने के लिये अनेको योजना लागू की है। कृषि क्रांति रथ के माध्यम से कृषि अधिकारियो एवं वैज्ञानिकों ने गांव गांव जाकर किसानो को खेती के नये नये तरीको की जानकारी दी है। विधायक श्री परिहार ने कहा कि नीमच क्षेत्र में चार नये बांधो का निर्माण हुआ है। सिचाई के लिये किसानो को पर्याप्त पानी मिल रहा है। जल स्तर भी काफी बढा है। उन्होने कहा कि,बिजली आपूर्ती मेे भी काफी सुधार हुआ है। किसानो को पर्याप्त बिजली मिल रही है। वहीं खेती किसानी के लिये सरकार ने जिरो प्रतिषत ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। सिचाई के लिये पानी, पर्याप्त बिजली, सस्ता सुलभ ऋण उपलब्ध कराकर सरकार ने खेती को लाभ का सौदा बनाया है। इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेष को तीसरी बार कृषि कर्मण्य पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। कार्यक्रम को संयुक्त संचालक श्री डी.के. पाण्डे एवं ए.डी.एम श्री कतरोलिया ने भी संबोधित किया । उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवडा ने कृषि महोत्सव के प्रगति प्रतिवेदन के बारे में बताया तथा उन्होने खेती के क्षेत्र में नवाचार करने वाले जिले के किसानो के बारे में भी विस्तार से जानाकरी दी। पशु पालन विभाग के डाॅ श्री गोपाल चैहान ने किसानो कोे उन्नत नस्ल के पशु पालन करने पशुओ की खरिदी पर मिलने वाले अनुदान पशुओ की देख भाल के तरीके पषुओ में होने वाली बीमारियां एवं उनका उपचार आदि के बारे में विस्तार से बताया। प्रारभ्ंा मे अतिथियो ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप संचालक कृषि श्री केवडा जिला संयोजक श्री आर के सिंह जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल, महा प्रबंधक उद्योग श्री अमरीष अधिकारी, श्री महेष शर्मा ,श्री एन.सी. पाटीदार ,श्री डी.पी जोषी आदी ने अतिथियो ने पुष्प हारो से स्वागत किया। रेड क्रास मुख बधिर विद्यालय के छात्र छात्रओं ने सुनो गौर से दुनिया वालों की राष्ट्र भक्ति पूर्ण प्रस्तुति दी। जिसे उपस्थित जनो ने सराहा। कृषि मेले में कृषि ,उद्यानिकी, पषुपालन, मत्स्य जनसंपर्क महिला एवं बाल विकास वन सहित विभिन्न विभागो द्वारा विकास गतिविधियो एवं योजनाओ पर आधारित प्रदर्षनी भी लगायी। अतिथियो ने प्रदर्षीनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरीक एवं बडी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें