- बिहार के भागलपुर में पुलिस दमन के खिलाफ प्रदर्शन
जनवादी लेखक संघ ने आज अपने प्रेस नोट में ( नीचे उद्धृत ) फारवर्ड प्रेस के बहुजन –श्रमण अंक का समर्थन करते हुए फॉरवर्ड प्रेस के खिलाफ पुलिस दमन की निंदा की है वहीं बिहार के भागलपुर में फोरम फॉर फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन ने प्रतिरोध मार्च निकाला . फोरम के संयोजक ओम सुधा ने कहा कि ‘गृह मंत्रालय को तत्काल प्रभाव से फॉरवर्ड प्रेस के खिलाफ ऍफ़ आई आर वापस लेनी चाहिए.’
पटना में लेखकों ने बैठक की और पुलिस कार्रवाई की कडी निंदा भी की तथा कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई भारतीय संविधान के खिलाफ है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। इस बीच दक्षिणपंथी छात्रों के समूह ने वसंतकुंज थाने में एक और शिकायत भेजकर चित्रकार लाल रत्नाकर,जिन्होंने ‘दुर्गा मिथ’ के नए पाठ के साथ चित्र कथा प्रस्तुत की है तथा फॉरवर्ड प्रेस के एक लेखक के खिलाफ कारवाई की मांग की है.
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें