कुख्यात गांव मे पहूची पूलीस अधिक्षक, चर्चा कर जनता से दोस्ती के लिए बढाया हाथ
पिटोल--- झाबुआ जिले मे अपराधिक गतिविधियों मे कुख्यात रह चुके गाॅव नागनखेडी मे षनिवार दोपहर पहुची जिले की पुलिस अधिक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने ग्रामीणों के बीच बैठ कर बैबाकी से चर्चा की एवं कहा की मैं जिले की एस पी हु आप सभी से दोस्ती करने आयी हुॅ। पुलिस अमले एवं ग्रामीण जनों व पत्रकारों के बीच बैठी पुलिस अधिक्षक से ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याए साझा की एवं जमीन विवादों के साथ ही क्षेत्र मे होने वाले अपराधों के साथ डाकन क्या है, कैसी होती है, क्या करती है, के मुददे को लेकर कहानी सुनने के बहाने पुलिस व जनता के बीच बनी झिझक व डर को खोलते हुवे पुलिस व जनता के बीच दोस्ती का हाथ बढाया,। उल्लेखनिय है कि जिले मे लगातार बढते अपराधों के ग्राफ को नियत्रण मे लाने के लिये कम्युनिटी पुलिसिंग के इन नये फण्डे को जोडने के लिये की गई षुरूआत के पहले दिन एसपी कृष्णावेणी देसावतु पिटोल के समीप स्थित गाॅव नागनखेडी पहुची थीं। नागनखेडी पंचायत पर उपस्थित आसपास के गाॅव सहीत पिटोल पंचायत से पहुचे ग्रामीणों से सीधें संवाद कर ग्रामीणों से उनका विष्वास जितने का प्रयास किया देसावतु ने अपने मोबाइल नम्बर 9479994540 को सार्वजनिक करते हुवें बताया की किसी समस्या को लेकर वे उनसे सिधे सम्पर्क कर सकते है।
पुछा कि आपकी दिनचर्या क्या है..........
पुलिस अधिक्षक ने ग्रामीणों से पुछे गये कइ्र्र सवालो के बीच उनकी दिनचर्या के बारे मे पुछा ग्रामीणों ने बताया की मजदुरी व खेती उनका प्रमुख पेषा हे जिसके सहारे व अपना जिवन यापन करते हे। इस वर्ष पानी की कमी के कारण फसल नही हो पायी हैै।
अपराध करने के लिये पटवारी जिम्मेदार है.........
ग्रामीणों ने बताया की इस समय गाॅव के लोग जमीन विवाद को लेकर खासे परेषान है कारण की पटवारी सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हमे आपस मे लडवा रहे है एक ही सर्वे क्रमांक वाली जमीन के पटटे देा अलग अलग लोगो को बाठ कर आपस मे विवाद की स्थिति निर्मित कर देते हे। जिसके चलते गाव मे आपस में लडाई झगडे मारपिट जैसी आपराधिक घटनाएॅ हो रही है। क्षैत्रिय आदिवासी भाषा मे पूलिस अधिक्षक से चर्चा कर रहे आदिवासीयों की बेबाक र्चचा एवं षिकायतो को थाना प्रभारी आर सी भाकर ने बखूूूुबी से पूलिस अधिक्षक को समझाते हुवे जिले मे अपराधो की क्षेणी मे किसी दुर्घटना के पश्चात तोड के रूप मे पैसे लेने के कुप्रचलन को एवं जिले मे हो रही ओवरलोडींग के संबध मे बताया। उपस्थित ग्रामीणो को कहा की वे इस प्रकार के अपराधो से भी दूर रहें।
स्कुली बच्चे भेी कर गये पलायन...........
प्ुलिस अधिक्षक से चर्चा मे एक स्थानिय अघ्यापक ने यह बताया की इन दिनांे जिले से अन्यत्र सोयाबिन काटने के जिये हजारों की संख्या मे पलायन हुआ है जिसमे नागनखेडी एवं आसपास की स्कुलो के बच्चे भी अपने माॅ बाप के साथ स्कुल छोड कर अन्यत्र सोयाबिन कि फसल काटने जा रहे है। कारण की उन्हे वहाॅ मजदूरी के रूप में बडी राषी मिल रही है।
मै फिर लौट कर आउंगी..............
पुलिस अधिक्षिका कृष्णावेणी देसावतू ने एक मैत्रि पूर्ण माहोल के बीच ग्रामीणों से विदा लेते हूुवे उनके चाय के आग्रह पर कहा की वे इस चाय के बहाने फिर उनसे मिलने एक बार आयेंगी वे उनके समपर्क मे रहें। इस अवसर पर कार्यक्रम में थाना प्रभारी आरसी भाकर, चोकी प्रभारी ओपी मोहता, पिटोल पत्रकार गण, नागनखेडी सरंपच कमा रमेष मच्छार, काना गुण्डीया, पिटोल उपसरपंच कुवर जितेन्द्रसिह ठाकुर, दिनंष मेवाड सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।
नोबेल पुरस्कार विजेता सत्यार्थी को जिला कांग्रेस ने भेजी बधाइ्र्रयां
झाबुआ--- जिला कांग्रेस ने मध्यप्रदेष के कैलाष सत्यार्थी को नोबल पुरस्कार प्राप्त करने पर खुषिया जाहिर करते हुए बधाईया दी है । 11 जनवरी 1954 को विदीषा में जन्मे कैलाष सत्यार्थी पिछले 30 बरसों से भारत मे बचपन बचाओं आंदोलन के प्रणेता रहे है । सत्यार्थी बाल मजदुरी के खिलाफ काफी समय से सक्रिय रहे है तथा उन्होने करीबन 80 हजार बच्चों को बाल मजदुरी के दल दल से निकाल कर उनके पुनर्वास एवं षिक्षा की व्यवस्था की है । पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि कैलाष सत्यार्थी भारत की शान है, वे मानवता के वे लडाके है जिन्होने विष्व के सामने संधर्ष की नई मसिाल पेष की है ं। दुनिया के लोगों को उनसे सीख लेना चाहिये तथ विष्व मे सभी देष एक दुसरे से परस्पर प्रेम एवं सहयोग कर विष्वषांति की पहल करना चाहिये । जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इसे प्रदेष एवं देष का गौरव बताते हुए कहा कि बच्चों के लिये समाज की सोच एवं व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने से देष में नई उर्जा का संचार होता है ।जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबरी, पूर्व अध्यक्ष सुरेषचंद्र जैन, शांतिलाल पडियार, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, प्रवक्ता हर्ष भट्ट, नामदेव आचार्य पूर्वं विधायक जेवियर मेढा, वालसिंह मेडा, वीरसिंह भूरिया रतनसिंह भाभर काग्रंेस नेता डाॅ विक्रंात भूरिया मानसिंह मेडा,, रमेश डोशी लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशिष भूरिया एवं सेवादल संगठक राजेश भटट, एनएसयुआइ अध्यक्ष विनय भाभर तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, काग्रंेस नेता नारायण भटट, नगीन षाह शब्बीरभाई बोहरा, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, कालूसिंह नलवाया, ठाकुर जोरावरसिंह, रूपसिंह डामोर विजय पाण्डे, मनीष व्यास, जामसिंह डामोर ,चन्द्रवीरसिंह राठौर, राजेन्द्र अग्निहोत्री,नदंलाल मैण, चन्दुलाल पडियार, प्रकाश रांका, निर्मल मेहता मनोहर भंडारी प्रकाष जेन विरेन्द्र मोदी , हेमचन्द्र डामोर, यामिन शेख सलिम षेख अजय बोरा, गेन्दाल डामोर, केमता डामोर,,कलसिंह भूरिया सलेल पठान नरवरसिंह भूरिया सुरेश मुथा, अगिननारायणसिंह, चन्दनसिंह गेहलोद, अजहर हुसैन बन्टू अग्निहोत्री, बलवीर सिंह सोहेल देवीलाल भानपुरिया जोसफ पीटर गौरव सक्सेना, विजय भाभर,गोपाल शर्मा रिकू रूनवाल शीला मकवाना, सायरा बानो एवं पार्षदगण धुमा डामोर, अविनाश डोडियार, वरुण मकवाना रशीद खान आदि ने बधाइ्रया प्रेषित की है ।
समय को साधने वाला सब को साध लेता हे--पियुष मुनि जी
झाबूआ---राजगढ़ मोहनखेड़ा तीर्थ पर चल रहे उपधान तप आराधना की प्रवचन माला में मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने प्रवचन देते हुऐ कहा कि समय को पहचान कर उसे सार्थक करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति जीवन में सबकुछ पा जाता है जो व्यक्ति समय को साध लेता है वह दुनिया के सभी लोगों को साध लेता है । समय सबके जीवन में आता है प्रकृति सबको समय का अवसर प्रदान करती है उस समय व्यक्ति उस समय को पहचान कर उसका पूरा लाभ प्राप्त कर सकता है । जो व्यक्ति गुरु के जितना ज्यादा सानिध्यता में रहता है वह व्यक्ति जीवन जीने की उत्तम शैली को सीखकर अपना जीवन सुखी बना लेता है जीवन में गोली दवाई का असर मरीज को खाने के बाद पता लगता है । उसी प्रकार प्रवचन का असर एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देने से नहीं होता है । प्रवचन का श्रवण कर उसे आत्मा के भीतर उतारने वाला व्यक्ति अपनी आत्मा का कल्याण कर लेता है । गोली - दवाई शरीर के रोगों को दूर करती है प्रवचन की गोली आत्मा में लगे रोगों एवं कष्टों को दूर करती है । बिना भक्ति भाव के व्यक्ति कुछ भी धर्म कार्य नहीं कर सकता है । मुनिश्री ने कहा हमारे पास प्लाट, जमीन, मकान आदि होते है हम जब भी मकान बनाते है तब एक घर मंदिर जरुर बनाना चाहिये उसमें नियमित रुप से प्रक्षाल, पूजा, आरती नियमित रुप से होना चाहिये । सम्प्रतिराजा के जीवन से हमें दान, धर्म, मंदिर निर्माण की प्रेरणा लेना चाहिये । गुरु का उपदेश सुनने वाला गुरु के आदेश को कभी खाली नहीं जाने देता है । बिना साधना के सिद्धि नहीं मिलती है और पुण्य दशा के जागृत होने पर ही सद्गुरु की प्राप्ती होती है । श्री मोहनखेड़ातीर्थ पर चातुर्मासार्थ विराजित प.पू. गच्छाधिपति वर्तमान आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा., प.पू. ज्योतिषसम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा., शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा में श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान में 47 दिवसीय उपधान तप आराधना चल रही है इसकी पूर्णाहूति एवं मौक्ष माला का कार्यक्रम 12 नवम्बर 2014 को तीर्थ परिसर में आयोजित होगा ।
जहरीली दवाई पिने से तिन की मौत, एक तालाब मे डुबा दूसरे ने फांसी लगाई
झाबूआ--हुमजी पिता बदिया गुण्डिया, उम्र 50 वर्ष निवासी गोमजी सात ने बताया कि कैलाबाई पति प्रकाश गुण्डिया, उम्र 26 वर्ष निवासी गोमजी सात की मृत्यु जहरीली दवाई पीने से ईलाज के दौरान हो गयी। प्र्रकरण में थाना काकनवानी में मर्ग क्रमांक 35/14, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया। बदहिग पिता मोती चरपोटा, उम्र 50 वर्ष निवासी झापादरा ने बताया कि मृतिका कु0 काली पुत्री हुरसिंह चरपोटा, उम्र 06 वर्ष निवासी झापादरा की मृत्यु तालाब में डुबने से मृत्युु हो गयी। प्र्रकरण में थाना काकनवानी में मर्ग क्रमांक 36/14, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर विवेचना में लिया गया। अमन पिता प्रमोद डामोर, उम्र 26 वर्ष निवासी थांदला ने बताया कि अजय पिता पेट्रिक वाखला, उम्र 19 वर्ष निवासी झाबुआ का थांदला मेहमान गया था, जो पंखे पर रस्सी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्र्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्रमांक 63/14, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। खेताबाई पति सीबु बिलवाल, उम्र 50 वर्ष निवासी कुबेरपुरा ने बताया कि सुरीयाबाई पति जितेन्द्र, उम्र 30 वर्ष, विक्रम पिता जितेन्द्र बिलवाल, उम्र 01 वर्ष निवासी कुबेरपुरा के द्वारा जहरीली दवाई पी ली थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्रमांक 98,99/14, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
दहेज प्रताड़ना का मामला कायम
झाबूआ---आरोपी शाहिद पिता आशिफ हुसैन मुसलमान एवं अन्य 05 निवासी कैलाश मार्ग झाबुआ के द्वारा फरि0 को विवाह के बाद से ही दहेज लाने की मांग कर आये दिन फरि0 को प्रताडित कर मारपीट कर जलाने की धमकी देते रहते थे। आवेदन जांच पर से प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 725/2014, धारा 498-ए, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गरबा देखने गई लडकी का अपहरण
झाबूआ---फरियादी बदिया पिता लिमजी भूरिया, उम्र 45 वर्ष निवासी डूमपाडा ने बताया कि फरि0 की उसकी लडकी ममता उम्र 14 वर्ष गांव के लोगों के साथ गरबा देखने राजवाडा चैक झाबुआ आयी थी। आरोपी राकेश पिता लसू डामोर, करमू पिता रामा डामोर निवासीगण आमलीफलिया ममता को डूमपाडा छोड देगें कहकर बहला फुसलाकर मो0सा0 पर बैठाकर भगा ले गये। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 724/2014, धारा 363,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें