छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 1 अक्टूबर 2014

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (01 अक्टूबर)

दो अतिक्रमणकारियों को जेल भेजा 

chhatarpur map
छतरपुर/01 अक्टूबर/अनुविभागीय अधिकारी, नौगांव दिव्या अवस्थी द्वारा  षासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दो व्यक्तियों को सिविल जेल भेजने की कार्यवाही की गई है। जिसके तहत नयागांव निवासी तुलाराम तनय प्यारेलाल अहिरवार को तथा ठठेवरा निवासी गोवर्धन यादव तनय नाथूराम यादव को जेल भेजा गया है। 

बीईओ एवं बीआरसी को नोटिस जारी
            
एसडीएम नौगांव दिव्या अवस्थी ने कृशि महोत्सव के सफल क्रियान्वयन की हकीकत जानने के उद्देष्य से ग्राम धरमपुरा एवं चुरवारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महोत्सव के दौरान किसानों की समस्याओं के निपटारे हेतु निर्देष दिये। एसडीएम श्रीमती अवस्थी ने षिक्षा विभाग द्वारा ग्राम चुरवारी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न किये जाने पर बीईओ एवं बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   

सिविल सर्जन ने फर्जी हस्ताक्षर पाये जाने की जानकारी पुलिस को दी 

छतरपुर/01 अक्टूबर/जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड में बनाये जा रहे विकलांग प्रमाण पत्रों में 4 आवेदनों में चिकित्सकों के फर्जी हस्ताक्षर पाये जाने एवं एक आवेदन में विकलांगता का प्रतिषत 5 से बढ़ाकर 85 करने की सूचना सिविल सर्जन डा. आर एस त्रिपाठी द्वारा थाना कोतवाली पुलिस को दी गई है। सिविल सर्जन डा. त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस द्वारा इसकी जांच प्रारंभ कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दोशी पाये जाने वाले विभागीय कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्पश्ट किया कि जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड में बनाये जा रहे विकलांग प्रमाण पत्रों में चिकित्सकों के फर्जी हस्ताक्षर कर विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने के प्रयास के दौरान लिपिक द्वारा सिविल सर्जन के पास प्रति हस्ताक्षर हेतु आवेदन लाये गये। सिविल सर्जन ने आवेदन संदिग्ध प्रतीत होने पर हस्ताक्षरों का सत्यापन विषेशज्ञों से कराया। विकलांग फार्म एवं विकलांग रजिस्टर में हस्ताक्षरों का मिलान नहीं हुआ। इस प्रकार फर्जी हस्ताक्षर पाये जाने पर सिविल सर्जन द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। 

फार्मासिस्ट पद की प्रतीक्षा सूची जारी

छतरपुर/01 अक्टूबर/सरदार वल्लभभाई पटेल निःषुल्क दवा वितरण योजना के अंतर्गत जिले के दवा वितरण केंद्रों के लिये संविदा फार्मासिस्ट पद की प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गयी है। प्रतीक्षा सूची का अवलोकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।  

अपराधी रज्जन की गिरफ्तारी पर पुरश्कार घोशित

छतरपुर/01 अक्टूबर/पुलिस अधीक्षक ललित षाक्यवार ने थाना प्रभारी गुलगंज के प्रतिवेदन पर पिपरी थाना नौगांव निवासी अपराधी रज्जन उर्फ अमर सिंह तनय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी पर 2 हजार रूपये की ईनामी राषि घोशित की है। अपराधी रज्जन 11 जून 2014 से फ्रार चल रहा है। इसके विरूद्ध गुलगंज थाने में भादवि की धारा 394 के तहत अपराध क्रमांक 75/14 दर्ज कर गिरफ्तारी की हरसंभव कोषिष की गई, किंतु गिरफ्तारी संभव न हो पाने पर ईनामी राषि की घोशणा की गई है। अपराधी को गिरफ्तार करने वाले को अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को ईनामी राषि से पुरश्कृत किया जायेगा।     

यातायात षिक्षा संबंधी सामग्री का वितरण

छतरपुर/01 अक्टूबर/यातायात प्रभारी के पी एस परिहार द्वारा षहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किये गये मां दुर्गा के पण्डालों में यातायात सुरक्षा व षिक्षा संबंधी पर्चों का वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा के उद्देष्य से स्थापित किये गये महिला हेल्प लाइन, कंट्रोल रूम व निर्भया वैन के बारे में छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी श्री परिहार द्वारा तेज गति से बाइक चलाने वाले तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करते पाये गये वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। इन बाइक चालकों में महर्शि विद्या मंदिर स्कूल का एक छात्र तथा वीरांगना अवंतीबाई विद्यालय के तीन छात्र षामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: