जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
छतरपुर/05 अक्टूबर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. मसूद अख्तर ने म0प्र0 पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 तथा पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 एवं 21-1 के द्वारा प्रदत्त षक्तियों का प्रयोग कर रिटर्निंग एवं जिला व विकासखण्डस्तरीय सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अख्तर 8225012682 रिटर्निंग अधिकारी होंगे, जबकि निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से 11 तक के लिये जिला स्तरीय सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर एस सी गंगवानी 8989917635 एवं निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 से 22 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर चिरोंजी लाल चनाप जिला स्तरीय सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इसी तरह 8 विकासखण्डस्तरीय सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। छतरपुर विकासखण्ड के लिये एसडीएम डी पी द्विवेदी 9425473592, नौगांव विकासखण्ड के लिये एसडीएम दिव्या अवस्थी 9098701019, बिजावर विकासखण्ड के लिये एसडीएम अनुराग वर्मा 9479982030, बड़ामलहरा विकासखण्ड के लिये तहसीलदार बबीता राठौर 9826076584, बक्स्वाहा विकासखण्ड के लिये तहसीलदार अरविन्द कुमार फुसकेले 9424401927, लवकुषनगर विकासखण्ड के लिये एसडीएम हेम करण धुर्वे 9424690258, बारीगढ़ विकासखण्ड के लिये तहसीलदार आर एन त्रिपाठी 9425641414 एवं राजनगर विकासखण्ड के लिये एसडीएम हरवंष षर्मा 9425143938 को ब्लाॅक स्तरीय एआरओ बनाया गया है। जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिये भी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के लिये एसडीएम दिव्या अवस्थी, राजनगर जनपद के लिये एसडीएम हरवंष षर्मा, छतरपुर जनपद के लिये एसडीएम डी पी द्विवेदी, गौरिहार जनपद के लिये तहसीलदार आर एन त्रिपाठी, लवकुषनगर जनपद के लिये एसडीएम हेमकरण धुर्वे, बिजावर जनपद के लिये एसडीएम अनुराग वर्मा, बक्स्वाहा जनपद के लिये तहसीलदार अरविन्द कुमार फुसकेले एवं बड़ामलहरा जनपद के लिये तहसीलदार बबीता राठौर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन हेतु समस्त 8 विकासखण्डों में कुल 84 एआरओ नियुक्त किये गये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें