झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (05 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 अक्टूबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (05 अक्टूबर)

संासद श्री भूरिया सतर्कता एवं पर्यवेक्षण समिति के संसदीय अध्यक्ष नामित
  • प््राधानमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को जिले के विकास के लिये लिखे पत्र

झाबुआ --- सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्राम विकास कार्यक्रमों के लिए सर्तकता एवं पर्यवेक्षण समितियाॅ का पुर्नगठन कर उन्हे झाबुआ, अलीराजपुर व रतलाम जिले के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, और रतलाम जिले के लिए चिन्तामणी मालवीय को सह अध्यक्ष बनाया गया है। इसी अनुक्रम में श्री भूरिया ने संबंधित जिला कलेक्टरो को पत्र लिखकर इस समिति की बैठक शीघ्र ही आयोजित करने के लिए कहा है । ज्ञातव्य है कि श्री भूरिया को ग्रामीण विकास कार्यक्रम के क्रियान्वयन का गहन अनुभव है एवं उनको इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने से ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी की अपेक्षा अनुसार तेजी लाई जा सकेगी। दिलीपसिंह भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीको पत्र लिखकर उनके द्वारा प्रांरभ की गई जन-धन योजना के अच्छे परिणाम प्राप्त होने से उत्साहित होकर आग्रह किया है कि देष में कार्यरत अनेक औधोगिक संस्थान, कल-कारखाने चाय बागान, छोटी-छोटी फेक्ट्रीयों, माल, दुकानो, सडक निर्मााण कम्पनियों व ठेकेदारो और पेट्रोल पंपो तथा यात्री एवं माल परिवहन के नियोजनो में संलग्न श्रमिको, कारीगरो एवं कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से जन-धन योजना के अंतर्गत बैंको में उनके खाते खुलवाये जाकर उनके पारिश्रमिक और वेतन का भुगतान इन खातों के माध्यम से किया जाना अनिवार्य किया जावें ताकि जन-धन योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही बीमा कवरेज योजना का लाभ भी उन्हे प्राप्त हो सकें । प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई स्वच्छ भारत योजना के संबंध में श्री भूरिया द्वारा प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान को पत्र लिखकर उनका ध्यान नगर पालिका अधिनियम 1961, मध्यप्रदेष पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के अंतर्गत बनाये गये स्वच्छता सफाई और न्युसेन्स का निवारण तथा उपषमन नियम 1999 और नगर निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानो की ओर आर्कषित हुए लिखा है कि स्वच्छता साफ सफाई और प्रदुषण मुक्ति के लिए वैधानिक प्रावधान एवं दायित्व होते हुए भी स्थानीय संस्थाओ द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नही की जा रही है । इस कारण आम लोगो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने से एक ओर उन्हे ईलाज में काफी व्यय करना पडता है दुसरी ओर उनकी कार्य क्षमता भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने के कारण भारत का उत्पादकता सूचनांक भी अपेक्षित रूप से नही बढ पाता है । श्री भूरिया ने जोर देकर आग्रह किया है कि व्यापक जनहित में स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत कुडा करकट एकत्रित करने और वेस्ट मेनेजमेंट की योजनाएॅ प्रत्येक ग्राम, नगर व शहर में 1 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से लागू करने और इसमें असफल रहने पर ऐसी संस्थाओ को तत्काल प्रभाव से भंग कर उनका प्रबंधन राज्य षासन द्वारा अपने हाथ में लेने के लिए अध्यादेष जारी किया जावें, ताकि प्रधानमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से सम्मिलित होकर प्रांरभ किये गये अभियान को वास्तविक रूप से क्रियान्वित किये जाने के परिणाम परिलक्षित हो । इसके साथ ही श्री भूरिया ने मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान को पत्र लिखकर उनका ध्यान हाल ही में राज्य शासन द्वारा अप्रत्याषित रूप से प्रदेष में विभिन्न दस्तावेजों, शपथ-पत्रो, अनुबंधो, प्रत्याभूमि पत्रो, वसीयत आदि पर बढाये गये स्टाम्प शुल्क और दस्तावेजों के निरीक्षण तथा खोज एवं प्रभार के पंजीयन हेतु देय शुल्क में पाॅच से दस गुना तक की गई वृद्वि को अनुचित बताते हुए तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगो को इस शुल्को से मुक्त रखे जाने हेतु निवेदन किया है । श्री भूरिया ने चर्चा में यह भी बताया कि उनके द्वारा इन्दौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधूरे कार्य को शीघ्र ही पूर्ण किये जाने के लिए नितिन गडकरी परिवहन मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखे गये थे जिसके उत्तर में मंत्रीजी ने उक्त मार्ग के कुछ भाग पर भूमि के पूर्व मालिको द्वारा अपने निर्माण नही हटाने और भूमि का नामांतरण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा की  है और इस मार्ग को शीघ्र ही चालू करवाने संबंधी कार्यवाही के लिए आष्वासन दिया है 

ईदुलजुहा पर्व पर जिला कांग्रेस ने दी बधाई

झाबुआ--- ईदुलजुहा पर्व पर कांग्रेसजनों ने मुस्लिम समाज एवं बोहरा समाज को बधाई दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने देष एवं प्रदेषवासियों को इस पाक मौके पर अपनी ओर से ईदुलजुहा के इस पावन त्यौहार पर बधाई देते हुए कहा कि हमारे सुबे में अमन, एकता और भाईचारे को ओर अधिक मजबूती प्रदान करे। जिससे कि सुबे का हर बाषिंदा अमन और सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल में तरक्की कर सके तथा हमारा सुबा भी तरक्की के रास्ते पर चलकर आगे बढ़े। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेषचन्द्र जैन, शांतिलाल पडियार, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया ने इस ईदुलजुहा के बलिदान पर्व पर सभी समाजजनों को बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। जिला कांगे्रस के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांगे्रस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेसजनों द्वारा इस मौके पर अपनी ओर से बधाईयां दी गई है।

वायु से ज्यादा मन कि गति तेज हे--पियुष विजय मूनि

jhabua news
झाबूआ---राजगढ मोहनखेड़ातीर्थ पर चातुर्मासार्थ विराजित प.पू. गच्छाधिपति वर्तमान आचार्य देवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा., प.पू. ज्योतिषसम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा., शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा में श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान में चातुर्मास के अन्तर्गत 47 दिवसीय उपधान तप आराधना का भव्य आयोजन चल रहा है पूर्णाहूति 12 नवम्बर को होगी । शाश्वत नवपद ओलीजी आराधना पूर्णाहूति 8 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर होगी । मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने श्रीपाल रास पर आधारित प्रवचन देते हुऐ कहा कि वायु से भी ज्यादा तेज गति मन की होती है मन और मस्तिष्क बहुत ही तीव्रगति से गतिमान होते है ऐसी स्थिति में मन पर अंकुश जरुरी है । समय की धारा के साथ - साथ काफी परिवर्तन देखने को मिलते है आज से 30 वर्ष पहले श्री मोहनखेड़ा तीर्थ का स्वरुप छोटा था जो विकास के क्रम में आज विशाल रुप में फैल चूका है । इस पूण्यभूमि पर अरबों की संख्या में जाप हो चूके है और यह क्रम जारी है । मुनिश्री ने कहा हमेशावाणी पर संयम बहुत जरुरी है । बिना सोचे समझे बोलने के बहुत ही गम्भीर परिणाम देखने को मिलते है । व्यक्ति की वाणी से निकला हुआ शब्द तपस्वी और धर्मानुरागी को धर्म से दूर भी कर देता है ओर वही शब्द धर्म से दूर रहने वाले व्यक्ति को धर्मानुरागी बनाकर उसे तप के मार्ग में जोड़कर उसकी आत्मकल्याण का मार्ग भी प्रशस्त कर देता है । संसारिक बातो को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल दे और ज्ञानियों की बात सूनकर जीवन में अंगीकार कर ले । जीवन में ज्ञान और दूःख गर्भित वेराग्य होता है । ज्ञान गर्भित वेराग्य से आत्मा अपने सारे भवों को सुधार लेती है और दूःख गर्भित वेराग्य में आत्मा संसार के दूःखों से तंग आकर वेराग्य धारण करती है । संत की छाया जिस पर पड़ जाती है उस आत्मा के जीवन में मंगल ही मंगल होता है । संत की साधना के प्रकाश से व्यक्ति का जीवन प्रकाशमय बन जाता है । सुपात्र दान देने से पाप कर्मो का अंत होकर पुण्य कर्मो का बंध होता है । घर की दहलीज पर यदि कोई भिक्षुक भिक्षा मांगने आवे उसे कभी नही दूत्कारे । जिन शासन में दया शब्द को बहुत ही महत्व दिया गया है । भिखारी को पेट भर भोजन करवाना उचित है । संत दया के सागर होते है और मानव से महामानव बनने की यात्रा की और अग्रसर रहते है । साधारण मनुष्य मानव बनने की और अग्रसर हो जाये और मानवता मानव में आ जाये तो सारा संसार स्वतः सुखी हो जायेगा । श्री मोहनखेड़ातीर्थ पर प.पू. गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. की पावन निश्रा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आसोज सुदी पूनम को प.पू. सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्री जी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री तत्वरक्षाश्री जी म.सा. की बड़ी दीक्षा विधि सम्पन्न होगी साथ ही प.पू. प्रशांतमूर्ति श्री मोहनखेड़ा तीर्थोद्धारक गुरुदेव श्री मद्विजय विद्याचन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. का स्मृति दिवस प्रसंग पर गुणानुवाद सभा, जीवदया यात्रा, अनुकंपादान, राजगढ़ नगर व श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के समस्त स्कूलों, कालेजों के बच्चों का भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है ।

बहला फूसला कर किया अपहरण
         
झाबूआ--- फरियादी भागीरथ पिता रामसिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी नारंदा ने बताया कि उसकी लडकी रीना पिता भागीरथ ,उम्र 17 वर्ष, निवासी नारंदा की दिनांक 20.09.2014 को बदली पिता टिटिया, निवासी नारंदा के साथ मोहनकोट माताजी के मंदिर गयी थी, जो वापस घर नहीं आयी, आसपास तलाश करने पर पता चला कि बदली का भाई मेसु पिता टिटिया गांव में नहीं है, शंका है कि उसकी लडकी रीना को आरोपी मेसु बहला-फुसला कर भगा ले गया। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्र0 324/14, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बुरी नियत से हाथ पकडा
         
झाबूआ--- फरियादिया ने बताया कि आरोपी रूमाल पिता पूना कटारा, केसरसिंह पिता रूमाल कटारा, निवासीगण मातापाडा उन्नई ने बुरी नीयत से हाथ पकड उसके साथ छेडछाड की। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अपराध क्र0 421/14, धारा 354,34 भादवि एवं म0प्र0संशोधन अधिनियम 2013 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जहरीली दवा पिने दो कि से मोत

झाबूआ---भरत पिता शंभू, उम्र 35 वर्ष निवासी बावडी ने बताया कि मडी पति पूनम, उम्र 25 वर्ष निवासी बावडी द्वारा जहरीली दवाई पीने से पेटलावद चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में मर्ग क्रमांक 72/14, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर जांच में लिया गया। फरियादी बालु पिता विसिया, उम्र 45 वर्ष निवासी झावलिया ने बताया कि अनिता पिता बालू, उम्र 15 वर्ष निवासी झावलिया द्वारा जहरीली दवाई पीने से  पेटलावद चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में मर्ग क्रमांक 36/14, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

मेमो टे्रन से टकराकर मोत
      
झाबूआ--- फरियादी सिरीज पिता नानालाल, उम्र 24 वर्ष निवासी मेघनगर ने बताया कि अज्ञात पुरूष की ट्रेन क्र0 69182 मेमो से टकराकर मृत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना मेघनगर में मर्ग क्रमांक 28/14, धारा 174 जा0फौ0 का कायम कर जांच में लिया गया।  

कोई टिप्पणी नहीं: