छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (11 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (11 अक्टूबर)

प्रेक्षक श्री एस सी षुक्ला 13 से 17 अक्टूबर तक जिले के भ्रमण पर रहेंगे 

chhatarpur map
छतरपुर/11 अक्टूबर/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छतरपुर जिले के लिये नियुक्त किये गये निर्वाचन प्रेक्षक सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर श्री षरद चंद्र षुक्ला 12 अक्टूबर को भोपाल से प्रस्थान कर छतरपुर आयेंगे। प्रेक्षक श्री षुक्ला 13 से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन जिले के निर्धारित केंद्रों में चल रहे मतदाता सूची रिवीजन कार्य के दौरान प्राप्त की जा रही दावा-आपत्तियों एवं उनके निपटारा के कार्य का निरीक्षण करेंगे। प्रेक्षक श्री षुक्ला के कार्य में सहयोग हेतु तत्काल प्रभाव से षिक्षा विभाग के स्टेनोग्राफर के के खरे एवं सत्कार अधिकारी के रूप में आरईएस विभाग के उपयंत्री राजेष गुप्ता की ड्यूटी निर्धारित की गई है।    

मनरेगाकर्मियों का मानदेय दस प्रतिषत बढ़ा

छतरपुर/11 अक्टूबर/राज्य षासन द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत संविदा पर पदस्थ अमले को वर्तमान में प्रदान किये जा रहे मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने संबंधी आदेष विगत् 1 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों को अभी छठवें वेतनमान के अनुसार 72 प्रतिषत डीए जोड़कर संविदा पारिश्रमिक दिया जा रहा है। अब मनरेगा अधिकारियों-कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2014 से 10 प्रतिषत् बढ़ाकर मानदेय का भुगतान किया जायेगा।    

सरपंच महादेव प्रसाद अहिरवार पद से पृथक

छतरपुर/11 अक्टूबर/अनुविभागीय अधिकारी, बड़ामलहरा रवीन्द्र चैकसे ने ग्राम पंचायत महाराजगंज के सरपंच महादेव प्रसाद अहिरवार को हितग्राहीमूलक योजनों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 में प्रदत्त षक्तियों का प्रयोग कर पद से पृथक कर दिया है। सरपंच श्री अहिरवार को 6 वर्श तक चुनाव लड़ने के लिये भी अपात्र घोशित किया गया है। सरपंच श्री अहिरवार पर 26 कपिलधारा कूपों का निर्माण कार्य श्रमिकों से न कराकर जेसीबी मषीन से कराने का आरोप था, साथ ही मस्टर रोल में फर्जी नाम अंकित कर 1 लाख 30 हजार रूपये की वित्तीय अनियमितता पायी गयी थी।  

षासकीय कर्मचारियों का कम्प्यूटर प्रषिक्षण 15 अक्टूबर से

छतरपुर/11 अक्टूबर/जिला पंचायत सभाकक्ष के उपरी कक्ष में स्थापित किये गये क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केंद्र में षासकीय विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रषिक्षण प्रदान करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिसके तहत 15 अक्टूबर से 12 नवंबर तक 18 दिवसीय कम्प्यूटर प्रषिक्षण सत्र का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। प्रषिक्षण में 9 विभागों के कुल 30 अधिकारी-कर्मचारी प्रषिक्षित होंगे।  

महाराजा काॅलेज में वाणिज्य शिक्षा के महत्व पर व्याख्यान संपन्न

छतरपुर! वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में रोजगार की दृष्टि से वाणिज्य शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है। इस विषय का क्रेज देखते हुए देश भर के काॅमर्स कालेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। ये विचार महाराजा काॅलेज, छतरपुर के वाणिज्य विभाग में आयोजित एक व्याख्यान माला में विषय विशेषज्ञ के रूप में डाॅ. एम.के. नायक विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग, शास. पी.जी. काॅलेज, टीकमगढ़ ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. एल.एल. कोरी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डाॅ. एल.सी. चैरसिया विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग एवं व्याख्यानमाला के संयोजक डाॅ. आर.सी. पाठक विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग सहित अनेक प्राध्यापक तथा बी.काॅम. व एम.काॅम. के विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रारंभ में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डाॅ. सुमति प्रकाश जैन ने व्याख्यानमाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग की मंशानुसार विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा एवं रोजगार उन्मुख बनाने हेतु ऐसे महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रतिवर्ष आयोजित कराए जाते है। डाॅ. जैन ने डाॅ. नायक का परिचय भी दिया। आयोजन के संयोजक डाॅ. आर.सी. पाठक ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे व्याख्यान कराते रहने की बात कही। डाॅ. एम.के. नायक ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी वाणिज्य के किसी एक विषय को ही महत्व न देकर सभी विषयों में महारत हासिल करे। विषय का गहराई से अध्ययन-मनन करे और आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा में सफल होने के लिए अपने को हर प्रकार से तैयार करे, तभी उसका कॅरियर अच्छा बन सकता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डाॅ. एल.एल. कोरी ने, जो स्वयं वाणिज्य के प्राध्यापक रहे हैं, ने कहा कि आज कारपोरेट युग और बैंकिग क्षेत्र में काॅमर्स के छात्रों के लिए रोजगार के अपार अवसर है। जरूरत है अपने को उस काबिल बनाने की। छात्रों को खूब मन लगा कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी साथ-साथ करना चाहिए। प्रारंभ में अतिथियों ने पुष्प-मालाओं से मां सरस्वती का अर्चन-वंदन किया। बी.काॅम. प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं शिवा चैरसिया, कीर्ति एवं रितिका सिंह ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की एवं छात्र ओमप्रकाश अहिरवार ने अतिथियों के स्वागत में मधुर स्वागतगीत प्रस्तुत किया। छात्र श्याम दास अहिरवार, पंकज दुबे, शैलेन्द्र अहिरवार, सोमनाथ, शिवम पाठक, छात्रा कु. कृतिका चैबे व शिवा चैरसिया ने पुष्प मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डी.पी. शुक्ला ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: