विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (19 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 अक्टूबर 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (19 अक्टूबर)

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का समापन आज
  • समारोह में प्रभारी मंत्री और सागर सांसद शामिल होगे

vidisha map
जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का समापन सोमवार 20 अक्टूबर को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर सांसद श्री लक्ष्मीनारायण यादव करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनकर, शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा, विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पंवार, सिरोंज विधायक श्री गोवर्धन उपाध्याय और बासौदा विधायक श्री निशंक जैन शामिल होंगे। समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत के कृषि समिति के सभापति श्री सोहन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिशाह, जनपद अध्यक्ष श्री अरविन्द बघेल और कृषि उपज मंडी समिति की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश सम्भरवाल मौजूद रहेगी। किसान कल्याण तथा कृृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री बीएल बिलैया ने बताया है कि जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला का समापन समारोह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से रामलीला मेला प्रागंण में ही आयोजित किया गया है। समापन समारोह में बुन्देली गायक श्री देशराज पटेरिया द्वारा गायनो की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएगी।  

कोई टिप्पणी नहीं: