हांगकांग के प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका का हाथ: चीन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

हांगकांग के प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका का हाथ: चीन

china-accuses-american-hand-behind-hong-kong-protests
अमेरिका पर हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को ‘चतुराई से नियंत्रित’ करने का आरोप लगाते हुए चीन ने शनिवार को दावा किया कि तिब्बती और शिनजियांग के अलगाववादी आंदोलनों से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी ने प्रदर्शनकारी नेताओं से मुलाकात की थी। सत्ताधारी ‘कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ के अखबार पीपुल्स डेली ऑनलाइन में मीडिया की खबरों के हवाले से लिखे गए एक आलेख में कहा गया है, ‘अमेरिका के नेशनल एंडाउमेंट फॉर डेमोक्रेसी ऑफ दि यूएस (एनईडी) की निदेशक लुईसा ग्रीव कुछ महीने पहले ही ‘ऑक्यूपाई सेंट्रल’ के प्रमुख लोगों से मिल रही थीं ताकि आंदोलन के बाबत बातचीत कर सकें।’ एनईडी की उपाध्यक्ष ग्रीव इसके एशिया, मध्य पूर्व एवं उत्तर अफ्रीका कार्यक्रमों की प्रभारी हैं ।

हांगकांग में हो रहे प्रदर्शनों में अमेरिका का हाथ बताते हुए आलेख में लिखा गया, ‘कई सालों से उनका नाम ‘तिब्बत की आजादी’, ‘पूर्वी तुरिस्तान’, ‘लोकतंत्र आंदोलन’ एवं चीनी मामलों को अस्थिर करने वाली अन्य ताकतों और चीनी सरकार में दखलंदाजी से जुड़ी खबरों में लिया जा रहा था।’ आलेख के मुताबिक, ग्रीव ‘अरब क्रांति’ और अन्य क्षेत्रों की ‘रंग क्रांतियों’ के बाबत आयोजित सम्मेलनों की मेजबानी भी करती रही हैं और ऐसे सम्मेलनों में हिस्सा भी लेती रही हैं।

अखबार ने आलेख में कहा है, ‘अमेरिका जिस तरह चीन विरोधी ताकतों के पीछे अपना हाथ होने की बात को कभी स्वीकार नहीं करता, ठीक उसी तरह यह भी नहीं मानेगा कि बड़ी चतुराई से वह ‘ऑक्यूपाई सेंट्रल’ आंदोलन को नियंत्रित कर रहा है।’ आलेख में कहा गया कि अमेरिका ‘लोकतंत्र’, ‘स्वतंत्रता’, ‘मानवाधिकार’ और ‘अन्य मूल्यों’ जैसे शब्दों की आड़ में ऐसी गतिविधियों को सही ठहराता है।

कोई टिप्पणी नहीं: