अक्सर अपनी बदजुबानी को लेकर राजनेता सुर्खियों में छाए रहते हैं. नया मामला महाराष्ट्र का है. महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता आर आर पाटिल ने आज रेप पर एक विवादास्पद बयान देकर नया बखेड़ा कर दिया है. महाराष्ट्र के सांगली में एक चुनावी जनसभा में पाटिल ने कहा कि एमएनएस उम्मीदवार सुधाकर खाडे को अगर रेप करना ही था तो उसे चुनाव के बाद करना चाहिए था.
पाटील ने कहा कि खाडे के समर्थक मेरे पास आए और मुझे उनका समर्थन करने को कहा, मैंने उनसे पूछा उसने ऐसा क्या किया? तो उन्होंने कहा कि वह रेप के आरोप में जेल में बंद है. इस पर मैंने कहा कि यदि वह विधायक बनना चाहता है तो रेप चुनाव के बाद करना चाहिए था. गौरतलब है कि राज्य में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. पाटिल पहले भी रेप को लेकर अपने विवादास्पद बयान के कारण सुर्खियों में रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें