राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने ललित मोदी को अध्यक्ष पद से हटाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने ललित मोदी को अध्यक्ष पद से हटाया

lalit-modi-removed-as-rajasthan-cricket-association-president
राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन (आरसीए) ने शनिवार को आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को अध्यक्ष पद से हटा दिया। आरसीए ने यह कदम बीसीसीआई के साथ चल रही तनातनी को खत्म करने के उद्देश्य से उठाया है। ललित मोदी को हटाने का फैसला वोटिंग के आधार पर किया जिसमें आरसीए के 33 जिलों में से 23 ने मोदी के खिलाफ वोट दिया। आरसीए के उपाध्यक्ष अमीन पठान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ललित मोदी के तीन समर्थकों को भी आरसीए से हटा दिया गया है। 

इस साल मई में मोदी को आरसीए का अध्यक्ष चुने जाने के थोड़ी देर बाद ही बीसीसीआई ने आरसीए को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया था और उसके क्रिकेट का कामकाज देखने के लिए एक ऐड-हॉक बॉडी का गठन किया था। आरसीए को लिखे पत्र में बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा था कि आरसीए को बोर्ड के संविधान की धारा 32.7 के तहत बैन किया गया है। यह निर्णय बीसीसीआई के तब के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव द्वारा लिया गया था। 

बीसीसीआई के संविधान के अनुसार इससे संबंद्ध कोई भी संस्था जो इसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाए को सस्पेंड किया जा सकता है। ललित मोदी पर बीसीसीआई ने बैन लगाया है, हालांकि मोदी ने इस निर्णय के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है।

कोई टिप्पणी नहीं: