हुदहुद चक्रवात ने पकड़ी तेजी, आंध्र, ओड़िशा तट पर पहुंचेगा रविवार को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 11 अक्टूबर 2014

हुदहुद चक्रवात ने पकड़ी तेजी, आंध्र, ओड़िशा तट पर पहुंचेगा रविवार को

cyclone-hudhud-picks-up-speed-thousands-evacuated-in-andhra-pradesh
हुदहुद चक्रवात के कल आंध्र प्रदेश और ओड़िशा तटों पर पहुंचने की उम्मीद है और इस दौरान 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इन दोनों राज्यों के अधिकारियों ने आज दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के कल दोपहर तक विशाखापट्टनम पहुंचने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के पांच तटवर्ती जिलों से 1.11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने 5,14,725 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रबंध किया है। सेना एवं नौसेना ने अपने कर्मियों को राहत एवं बचाव अभियानों के लिए तैयार रहने को कहा है। ओड़िशा में राज्य सरकार ने आज चक्रवात की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। इसी बीच इन मार्गों की दो उड़ानों एवं 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्र ने बताया, 'आठ जिलों कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, कालाहांडी एवं कंधमाल के जिलाधीश लोगों को संवेदनशील स्थानों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।' भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात की गति कल तड़के 195 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: