झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 5 अक्टूबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर)

आज सांसद द्वारा दषहरा मिलन का आयोजन 

झाबुआ-- रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने आज 5 अक्तुबर को रात्री 8 बजे से स्थानीय सर्कीट हाउस में सभी मीडिया ब्यूरों चिफ, पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों के लिये दषहरा मिलन का आयोजन किया है । जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद श्री भूरिया सभी मीडिया के लोगों से रूबरू होगें तथा आयोजित सहभोज में भी षामील होगें । सांसद दिलीपसिंह भूरिया द्वारा आयोजित दषहरा मिलन समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक श्री कलसिंह भाबर सहित भाजपा के पदाधिकारीगण भी विषेषरूप से उपस्थित रहेगें । सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने सभी इलेक्ट्रानिक एवं पिं्रट मीडिया के साथियों से आयोजित दषहरा मिलन कार्यक्रम में सहभागीता करने की अपील की है।

संतानों का जीवन सुधारना है तो पहले स्वयं को सुधारना पड़ेगा

झाबूआ---राजगढ़  मोहनखेड़ातीर्थ पर चातुर्मासार्थ विराजित प.पू. गच्छाधिपति वर्तमान आचार्य देवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा., प.पू. ज्योतिषसम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म. सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा., शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा में चातुर्मास के अन्तर्गत 47 दिवसीय उपधान तप आराधना का भव्य आयोजन चल रहा है पूर्णाहूति 12 नवम्बर को होगी । शाश्वत नवपद ओलीजी आराधना पूर्णाहूति 8 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर होगी । मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने श्रीपाल रास पर आधारित प्रवचन देते हुऐ कहा कि जीवन में नाम तो सिर्फ पहचान का परिचायक होता है अपने नाम के अनुरुप जीवन को ढालना चाहिये जब भी नवपद ओलीजी आराधना की जाती है तब श्रीपाल रास के मुख्य नायक - नायिका महाराजा श्रीपाल एवं मयणासुंदरी का चरित्र हमारे नैत्रों के समक्ष उपस्थित होता है इस चरित्र में कर्म प्रकृति मुख्य है और कर्म प्रकृति अपना कार्य अपने स्थान पर करती है । जीवन में एक नीति पर चलने वाला व्यक्ति सफलता के शिखर पर होता है और दोहरी नीति पर चलने वाला व्यक्ति प्रायः असफल होते हुऐ देखा गया है । जैसे संस्कार माता - पिता में होगें वैसे ही संस्कार बच्चों में देखे जाते है । बच्चे की प्रथम शाला घर होता है जहां उसे परिवार से पूरे संस्कार मिलते है पहले बच्चे को गुरुकुल में शिक्षा हेतु भेजते थे आज बच्चे को छात्रावासों में भेजते है । गुरुकुल में बच्चे पढ़ाई के साथ व्यवहारिक शिक्षा प्राप्त करते थे जो आज देखने में नही आ रही है उसी कारण बच्चों में संस्कारों का अभाव है हर माता - पिता चाहते है कि उनका बच्चा संस्कारी हो पर माता - पिता बच्चे की परवरिश पर ध्यान नही दे पा रहे है । परिवार में रक्त का असर संतानों में आता है जो व्यसन माता - पिता के होते है वही बच्चे में भी पाये जाते है यदि संतानों का जीवन सुधारना है तो पहले स्वयं को सुधारना पड़ेगा । संतानों को अवगुणों से बचाना है तो स्वयं के अवगुणों को विसर्जित करना पड़ेगा । हम बच्चे को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की होड़ में लगें हुऐ है । विपरित परिस्थियों में भी बच्चों को अच्छे संस्कार प्राप्त हो इस हेतु जीवन में चिन्तन करने से ही समाधान प्राप्त होगा । श्री मोहनखेड़ातीर्थ पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर आसोज सुदी पूनम को प.पू. सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्री जी म.सा. की सुशिष्या साध्वी श्री तत्वरक्षाश्री जी म.सा. की बड़ी दीक्षा विधि सम्पन्न होगी साथ ही प.पू. प्रशांतमूर्ति श्री मोहनखेड़ा तीर्थोद्धारक गुरुदेव श्री मद्विजय विद्याचन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. का स्मृति दिवस प्रसंग पर गुणानुवाद सभा, जीवदया यात्रा, अनुकंपादान, राजगढ़ नगर व श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के समस्त स्कूलों, कालेजों के बच्चों का भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है ।

मोहनखेड़ा तीर्थ पर विमल जी वजावत, आहोर का देवलोक गमन

jhabua news
झाबूआ---राजगढ़ मोहनखेड़ा तीर्थ पर 3 अक्टूबर को चैन्नई के आहोर प्रवासी जैन संघ का आगमन हुआ । 66 वर्षीय परम गुरुभक्त विमलचंदजी रुपचंदजी वजावत जैन संघ के साथ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर दर्शन वंदन हेतु आये थे । पूजा अर्चना करने के पश्चात् चेत्यवंदन करते हुऐ अचानक ह्रदय गति रुक जाने से प्रभु प्रतिमा के समक्ष ही मंदिर में ही आप का निधन हो गया । स्मरण रहे श्री विमलचंदजी रुपचंदजी वजावत धार्मिक प्रवृति के व्यक्तित्व थे आहोर जैन मंदिर एवं श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में आपका काफी योगदान रहा है । शताब्दी वर्ष 2006 के दोरान बी.टी. वजावत परिवार के शांतिलाल जी एवं विमलचंद जी वजावत दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. के अस्थि कलश को आहोर से लेकर श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर आये थे । वो अस्थि कलश आज भी श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर सुरक्षित है । प्रवचन के दौरान मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा. ने श्रृद्धांजली देते हुऐ समस्त उपधान तप एवं नवपद ओलीजी आराधको से 13 - 13 नवकार के जाप करवाऐं । श्री वजावत का आज अंतिम संस्कार श्री मोहनखेड़ा तीर्थ क्षैत्र में ही किया गया 

कृषि महोत्सव के दौरान 25 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक 2050 किसान लाभान्वित

झाबुआ ----जिले में 20 अक्टूबर तक चलने वाले कृषि महोत्सव के लिए कृषि क्रांति रथ प्रतिदिन 6 ब्लाक के 18 गाॅवों में भ्रमण कर रहे है  एवं 6 ग्रामों में रात्रि विश्राम कर किसानो से परिचर्चा कर  हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। 30 सितम्बर से आज 4 अक्टूबर तक जिले के 20 हजार 50 किसानो को हितलाभ वितरित किया गया। यह रथ आगामी 5 अक्टूबर को झाबुआ ब्लाक के गोपालपुरा, भगोर एवं गुंदीपाडा में भ्रमण करेगा एवं ग्राम गंुदीपाडा में रात्रि विश्राम करेगा। रामा ब्लाक के ग्राम कोकावद,नरसिंहरूण्डा एवं वागलावाट में भ्रमण करेगा एवं ग्राम वागलावाट में रात्रि विश्राम करेगा। ब्लाक राणापुर के ग्राम कहुडा, करवादी एवं मोरडुण्डिया  में भ्रमण करेगा एवं ग्राम मोरडुण्डिया में रात्रि विश्राम करेगा। ब्लाक थांदला में ग्राम नारेला, मादलदा एवं बेडावा में भ्रमण करेगा एवं ग्राम बेडावा में रात्रि विश्राम करेगा। पेटलावद ब्लाक में ग्राम घुघरी, रूणजी एवं गुणावद में भ्रमण करेगा एवं ग्राम गुणावद मेें रात्रि विश्राम करेगा। मेघनगर ब्लाक में ग्राम पावागोई छोटी, बडलीपाडी एवं देवीगढ में भ्रमण करेगा एवं ग्राम देवीगढ में रात्रि विश्राम करेगा। इसी प्रकार यह रथ आगामी 6 अक्टूबर को झाबुआ ब्लाक के मानपुरा,खुटाया एवं कल्लीपुरा में भ्रमण करेगा एवं ग्राम कल्लीपुरा में रात्रि विश्राम करेगा। रामा ब्लाक के ग्राम बोचका,मुगाररूण्डी एवं रोटला में भ्रमण करेगा एवं ग्राम रोटला में रात्रि विश्राम करेगा। ब्लाक राणापुर के ग्राम भोरकुण्डिया, छापरखण्डा ढोल्यावाड में भ्रमण करेगा एवं ग्राम ढोल्यावाड में रात्रि विश्राम करेगा। ब्लाक थांदला में ग्राम मुजाल, रूपारेल एवं कलदेला में भ्रमण करेगा एवं ग्राम कलदेला में रात्रि विश्राम करेगा। पेटलावद ब्लाक में ग्राम मोहनपुरा, छोटा बोलासा एवं सारंगी में भ्रमण करेगा एवं ग्राम सारंगी मेें रात्रि विश्राम करेगा। मेघनगर ब्लाक में ग्राम गुडा बडा, कडवापाडा एवं तलावली में भ्रमण करेगा एवं ग्राम तलावली में रात्रि विश्राम करेगा। प्रकार यह रथ आगामी 7 अक्टूबर को झाबुआ ब्लाक के अन्तरवेलिया, पिपलीपाडा, एवं झायडा में भ्रमण करेगा एवं ग्राम झायडा में रात्रि विश्राम करेगा। रामा ब्लाक के ग्राम गोलाबडी, नवापाडा एवं गोमला में भ्रमण करेगा एवं ग्राम गोमला में रात्रि विश्राम करेगा। ब्लाक राणापुर के ग्राम अगेरा, मोहनपुरा भूरका एवं डिग्गी में भ्रमण करेगा एवं ग्राम डिग्गी में रात्रि विश्राम करेगा। ब्लाक थांदला में ग्राम धामंजर, पाडाधामंजर एवं बहादुरपाडा में भ्रमण करेगा एवं ग्राम बहादुरपाडा में रात्रि विश्राम करेगा। पेटलावद ब्लाक में ग्राम बैगनबर्डी, कसारवर्डी एवं बोडायता में भ्रमण करेगा एवं ग्राम बोडायता मेें रात्रि विश्राम करेगा। मेघनगर ब्लाक में ग्राम स.ते.भी.सा, स.सु.मो.सा. स.मा.सा में भ्रमण करेगा एवं ग्राम स.मा.सा. में रात्रि विश्राम करेगा। रथ में उपस्थित तकनिकी दल द्वारा कृषि संबंधी तकनिकी जानकारी दी जा रही है। प्रचार-प्रसार के ब्रोसर वितरित किये जा रहे है। राजस्व विभाग खसरा खतौनी की नकल का प्रिंट आन्उट भी गाॅव में कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क वितरित की जा रही है। कृषि यंत्रों के वितरण के लिए ट्रेक्टर साथ में भ्रमण कर रहा है। अविवादित नामांतरण एवं सीमाकन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा पशु मेले लगाये जा रहे है एवं पशुओ का उपचार किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया जा रहा है।

अवैधानिक रूप से आॅपरेशन करवाने वालो के विरूद्ध, एफआईआर करवाई जायेगी एवं जेल भेजा जायेगा
  • घटते लिंगानुपात को देखते हुए सख्त कार्यवाही के लिए

झाबुआ ’----जिले में घटते लिंगानुपात पर चिन्ता जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने निर्देश दिये कि मेडीकल वालो को पत्र जारी करे कि गर्भपात के लिए मेडीसीन बिना डाॅक्टर की सलाह के नहीं दे, जिस व्यक्ति को बेचे उसका नाम भी अवश्य लिखे,अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। सोनोग्राफी सेन्टरो की सतत मानीटरिंग करे एवं पीसी एण्ड पीएन डीटी एक्ट का उल्लघंन करने पर सक्त वैधानिक कार्यवाही करे। अवैधानिक रूप से होने वाले आॅपरेशन से पीडित महिला यदि अस्पताल में इलाज के लिए आती है, तो रिपोर्ट करे। अवैधानिक रूप से आॅपरेशन करवाने वालो के विरूद्ध एफआईआर करवाई जायेगी एवं जेल भेजा जायेगा। डाॅक्टर भी यदि लिंग जांच कर अवैधानिक रूप से गर्भपात की कार्यवाही करेगे तो सख्त कार्यवाही की जाएगी एएनएम और आशा को भी निर्देशित करे कि यदि उनके पास आॅपरेशन /गर्भपात के केस आते है, तो तुरंत रिपोर्ट करे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुरक्षित गर्भपात करवाने के लिए डाॅक्टर एएनएम को प्रशिक्षण दिलवाये एवं उसके पास आवश्यक कीट भी दे। ग्रामीणों को समझाइस दे कि वे प्रशिक्षित डाॅक्टर एवं एएनएम से ही गर्भपात करवाये। बिना सलाह के कोई भी दवाई गर्भपात के लिए नहीं ले, ना ही असुरक्षित जगह पर गर्भपात करवाये यह खतरनाक हो सकता है। स्कूल काॅलेज में भी स्कूली बालिकाओं को इसके बारे में जानकारी दे। सोनोग्राफी सेन्टरो पर सी.सी.टी.वी कैमरे निरंतर चालू रखवाये जाये एवं प्रतिमाह सी.डी.जिला चिकित्सालय को उपलब्ध करवाये। सोनोग्राफी संचालको को आदेशित करे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने पी सी एण्ड पी एण्ड डी टी एक्ट की बैठक में आज 4 अक्टूबर को संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य सेवको को दिये। बैठक में प्रभारी सीएमएचओ डाॅ. सुभाष बर्वे सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।

रूपाखेडा की पूना की मृत्यु के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य सेवको पर होगी कार्यवाही
  • मातृ-मृत्यु की समीक्षा के दौरान कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने दिये निर्देश

झाबुआ ---मातृ-मृत्यु की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने पाया कि ग्राम रूपाखेडा ब्लाक मेघनगर की श्रीमती पूना पति रमेश की प्रसव के बाद मृत्यु के लिए कई जगह की गई लापरवाही प्रतीत होती है। अतः इस प्रकरण की विस्तृत जाॅच कर उत्तरदायी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। बैठक में जिले में प्रसव के दौरान हुई मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक आज 4 अक्टूबर को कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी सीएमएचओ डाॅ. सुभाष बर्वे सहित संबंधित क्षेत्र के बीएमओ,एएनएम डाॅक्टर एवं मृत महिला के परिजन उपस्थित थे।

घरो से ताला तोड कर जानवरो नकदी सहीत बन्दूक की चोरी

झाबूआ---फरियादिया श्रीमती कालीबाई पति राजाराम मेडा, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भील कोटडा थाना रायपुरिया ने बताया कि आरोपी पुना पिता भुरू मेडा, चेनिया भील, निवासीगण कोटडा के द्वारा उसके घर का दरवाजा खुलवाकर अन्दर आये, डरा-धमका कर लोहे की कोठी का ताला तोडकर उसमे रखे नगदी 15,000/-रूपये चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में अप0क्र0 230/2014, धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी जेराम पिता मलजी डामोर, उम्र 50 वर्ष, निवासी चमना धामनी ने बताया कि अज्ञात आरोपी उसके घर में घुसकर कोठे से बांधे दो बकरे एवं पांच बकरियां चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 349/2014, धारा 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रियादी सेकडिया पिता जालमसिंह, उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम फत्तीपुरा ने बताया कि अज्ञात आरोपी उसके घर की दीवार खोदकर एक बारह बोर बंदूक एवं चांदी के आभुषण चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना राणापुर में अप0क्र0 350/2014 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी शंभू पिता मंग्गा बारिया, उम्र 50 वर्ष निवासी किशनपुरी झाबुआ ने बताया कि उसने अपनी मो0सा0 स्टार स्पोटर्स क्र0 एम0पी0-45-एमए-1614 को घर के बाहर खडी की थी। कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 699/2014 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: