झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 अक्टूबर)

अनाज ककडी भुट्टो से किया किसान क्रांति रथ का स्वागत

jhabua news
पारा--विगत दिनो ग्राम पंचायत बराड मे आयोजित शिविर मे किसान का्रंति रथ का स्वागत ग्रामीणो ने  अनाज ककडी भुट्टो कि मला पहना कर किया। रथ के तकनीकी दल के प्रभारी व नोडल अधिकारी श्री सुर्या के  मार्ग दर्शन मे ग्राम बराड मे शिविर का आयेाजन किया गाया जिसमे पी सी मीणा प्रमूख सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल चन्द्रशेखर बोरकर कलेक्टर झाबूआ,धनराजू एस सीईओ जिला पंचायत झाबूआ का स्वागत किसानो ने मूंगफली,सोयाबिन की फली,कपास,ककडी व मक्का के भूट्टो कि माला पहना कर स्वागत किया। शिविर मे 375 कृषको ने विभिन्न विभागो की तकनिकी जान कारी प्राप्त करने के साथ ही कृषि विभाग से गेहु चना व उधान विभाग से धनिया बंेगन व टमाटर के मिनिकिट वितरित किए। वही पशुपालन विभाग ने 91 पशुओ का उपचार 150 पशुओ का टिकाकरण व दस पशुओ का बंध्याकरण किया गया। वही सहकारीता विभाग द्वारा 41 किसानो को क्रेडीट कार्ड राजस्व विभाग द्वारा 223 किसानो को खसरा खतोनी का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियो व अधिकारीयो ने ग्रामीण महीलाओ के द्वारा बनाई गई मक्का की रोटी व चटनी का स्वाद भोजन मे लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम समनवयक डाॅ आई एस तोमर,कृषि उपसंचालक एस एन सेन,डी डी व्ही एस तिवारी,डाॅ तिवारी,महाप्रबंधक सी सी बी विजय कूलमी,आत्मा परियोजना संचालक जीएस त्रिवेदी,एस डी एम अम्बाराम पाटीदार,सहायक सेचालक उधान,सहायक संचालक मत्स्य,कृषि वेज्ञानिक जगदीश मोर्य ,किसान मोर्चा पारा के मण्डल अध्यक्ष व रथ प्रभारी दिलीप डावर सहीत अन्य कई विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थै।

कृषी क्रान्ती रथ के माध्यम से किसानो को किया जागरूक  

पिटोल----25 सितम्बर से 20 अक्टूम्बर 2014 तक चलने वाले कृषी महोत्सव के अन्र्तगत भाजीडूंगरा , कालाखूट ,एवं पिटोल के किसानो को उन्नत खेती करने के बारे में कृषी वैज्ञानीक डाॅ. आर के यादव द्वारा किसानो को मोसम के अनूरूप केसी खेती करना चाहिए उसके बारे मे अच्छे तरीके से समझाया की कब बोवनी की जानी चाहीए खेती मे कितनी बार सिचाई करना चाहीए सरकार द्वारा टपक सिचाई को बढावा देने के लिए सरकारी मद्द के माध्यम से किसान आर्थीक रूप् से लाभ ले सकते है।किटनासक दवाइयो के उपयोग के बारे मे बताया ,देषी तरीके से पौधौ कि पत्तीयो से किटनाषक दवाई बनाने के बारे में किसानो को समझाया। वही पषु पालन के बारे में डाॅ.पवन सोलंकि द्वारा पषुओ की बीमारी से बचाव के लिये प्रभावी तरीके से बताया कि पषुओ की बीमारी न्युमोकिया , गालघोटू , कृमीरोग , बबेषिया , सर्रा एक टंगीयी , एथ्रेन्स ,घनेला ,खुरपका आदी बीमारीयो के लक्षण एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। वही मानसिहं ठाकूर सहायक संचालक कृषी अधीकारी ने बताया कि किसान अपने खेतो कि मेडो एवं खाली जगहो पर फलदार कलमी पोधो के बारे मे बताया की कम पानी एवं कम समय में अच्छे फलदार पौधो को लगाकर फलो का उत्पादन कर किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते है वही पिटोल के ग्राम सेवक चुन्नीलाल डावर द्वारा पिटोल क्षेत्र के ्रग्रामीणो से सतत सम्पर्क मे होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही किसाने के हितोंमे योजनाओं की जानकारी देकर अच्छा प्रयास किया है। वही इस कार्यक्रम मे किसानों को इन अधिकारीयों ने 8 प्रकार के सब्जीयों का वितरण किया एवं पिटोल पषु चिकित्सा अधिकारी श्री देवील सा द्वारा पषु केा बिमारी से बचने के लिये पषु ओषधियों का वितरण किया गया तथा राजस्व विभाग से पिटोल के पटवारी श्री भारतसिह हाडा द्वारा सभी किसानांे का खाता खसरा नकल का वितरण किया गया वही कार्यकम मे पिटोल के पुूर्व सरपंच श्री काना गुण्डीया, छोटी पिटोल पूर्व सरपंच खुना गुण्डीया डुंगरसिंह बडदवाल, छत्रसिंह नायक, आदि सेकडो किसानांे ने इस कार्यक्रम का लाभ लिया। वही आज सुबह 8 बजे ग्राम भिमफलिया दोपहर को ग्राम घाटीया तथा षाम को ग्राम मण्डली बडी केा किसान रथ द्वारा किसानों को समझाय जायेगा एवं रात्री विश्राम ग्राम मण्डली में होगा।

आज निकालेगें युवा आक्रोष रैली, एनएसयूआई एवं युवा छात्र संगठन छात्र समस्या को लेकर डा0 विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में प्रषासन को सौपेगें ज्ञापन 

झाबुआ--- व्यापम घोटाले की जांच सीबीआई से कराये जाने एवं कालेज प्रबंधन व्यवस्था में अनियमितता, कालेज मे छात्रों को बैठने के लिये कक्षो एवं टेबलों की कमी, कालेज में प्राध्यापकों की कमी, छात्रावासों की जर्जर हालत, छात्रों की आरक्षण नीति मे बदलाव, छात्रवृति समय पर नही मिलने आदि मुद्दों को लेकर  आज 14 अक्तुबर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन  द्वारा युवक कांग्रेस के बैनर तले डा. विक्रांत भूरिया ,भाराछासं के राष्ट्रीय महासचिव षाह नवाज शेख, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेषाध्यक्ष विपीन वानखेडे,महामंत्री सादक खान,लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया, राष्ट्रीय प्रतिनिधि दीव्येष आमलियार, जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, के नेतृत्व में जिलास्तर पर कलेक्टर कार्यालय पहूंच कर धरना प्रदर्षन किया जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जावेगा ।उक्त जानकारी देते हुए संगठन के विजय भाबोर एवं ऋषि डोडियार ने बताया कि स्थानीय राजवाडा चैक पर आज मंगलवार को प्रातः साढे 10 बजे से जिले के सभी छात्र-छात्रायें एकत्रित होकर वहां एक सभा का आयोजन किया जावेगा । इस सभा को पूर्व प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ,जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती भूरिया सहित सहित संगठन के प्रादेषिक एवं राष्ट्रीय नेता संबोधित करेगें । सभा के प्ष्चात सभी छात्र-छात्र छात्रायें विषाल रेली के रूप  में नगर के प्रमुख मार्गो से बस स्टेंड होते हुए कलेक्टोरेट जाकर  प्रषासन को ज्ञापन सौपेंगें । एनएसयुआई के जिलाध्यक्ष विनय भाबर,ऋषि भाबोर, विजय भाबोर, कुमारी अंकीता सोलंकी ,कुसुम मेडा,निर्मला चैहान, आयुषी भाबोर,गौरव सक्सेना, बबलू कटारा, रीजवानखान, रवि अजनार, अष्वीन मेडा, प्रकाष बामनिया, जोंटी शर्मा, जितेन्द्र मंडोड, रायसिंह मेडा आदि ने जिला के छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में इस युवा आका्रेष रैली में षामील होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

स्कूली बच्चो के जाति प्रमाण-पत्रो की प्रगति कम होने से लोक सेवा केन्द्र राणापुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी होगा
  • कलेक्टर ने कि समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

jhabua news
झाबुआ --- कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने की। बैठक में विभागवार लंबित समयावधि पत्रों, जनशिकायत, जनसुनवाई इत्यादि की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये,बैठक में कलेक्टर ने बैकर्स की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री आवास मिशन के प्रकरण स्वीकृत करने के लिए बैंक में ही कैम्प आयोजित कर शत-प्रतिशत लक्ष्यपूर्ति करवाने के लिए सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिन बैंक शाखाओं के प्रबंधको ने मुख्यमंत्री आवास मिशन एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के प्रकरण स्वीकृत नहीं किये है उनकी बैठक 18 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे आयोजित होगी। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्रों की आॅनलाईन फीडिंग की प्रगति कम होने से लोक सेवा केन्द्र राणापुर को नोटिस जारी करने के लिए लोक सेवा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिये। आॅन लाइन जाति प्रमाण-पत्र जारी करने के कार्य में प्रगति लाने के लिए सभी एसडीएम को निर्देशित किया।

15 अक्टूबर 2015 तक सभी स्कूलो में विद्युत कनेक्शन हो जाये
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया कि जिले के हर स्कूल में विद्युत कनेक्शन 15 अक्टूबर 2015 तक करवाना सुनिश्चित करे एवं सभी स्कूलों के सभी कक्षो में एक पंखा एवं रोशनी के लिए एक सीएफएल बल्व आवश्यक रूप से लगवाये। बीएमएचएस डाॅक्टर एलोपेथीक दवाईयाॅ मरीजो को देगे तो दण्डात्मक कार्यवाही होगी बीएमएचएस डाॅक्टर जितने भी है, वे प्राप्त डिग्री के अनुसार ही मरीज को दवाईयाॅ दे। यदि एलोपेथिक दवाईयों का उपयोग करते पाये गये, तो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। अवैधानिक डाॅक्टरो का जिले से समूल उन्मूलन करने के लिए एसडीएम एवं सीएमएचओ को निर्देशित किया। जिन परिवारो को पात्रता पर्ची जारी नही हुई है वे 19 अक्टूबर को गाॅव के स्कूल में संपर्क करे ऐसे परिवार जिनको पात्रता पर्ची नहीं मिली है या जिनके परिवार में सदस्य संख्या ज्यादा है एवं कम सदस्यों का राशन मिल रहा है,वे अपने गाॅव के स्कूल में जाकर 19 अक्टूबर को संपर्क करे, ताकि उन्हें खाद्यान्न के लिए पात्रता पर्ची जारी की जा सके। 19 अक्टूबर को संबंधित शासकीय सेवको द्वारा पात्रता पर्ची संबंधी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एडीएम श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

झाबुआ एवं थांदला विकासखण्ड में कृषक संगोष्ठी का आयोजन आज
  • जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 15 से 17 अक्टूबर तक

झाबुआ ----कृषि महोत्सव अंतर्गत कृषि क्रांति रथ के माध्यम से प्रतिदिवस जिले के विभिन्न ग्रामों में ‘‘वैज्ञानिक तकनीकी अपनाये खेती को लाभ का धंधा बनाये‘‘ का संदेश पहुचाने का कार्य तकनिकी दल द्वारा सतत् रूप से किया जा रहा है। कृषि महोत्सव अंतर्गत नवागत कृषि तकनिक के प्रचार-प्रसार, नवीनतम कृषि आदानो से सुपरिचित कराने उन्नत किस्मों के नवीन बीजो की जानकारी प्रदाय करने के लिए 14 अक्टूबर को झाबुआ विकासखण्ड के ग्राम पिपलीपाडा एवं थांदला विकासखण्ड के ग्राम गोरीयाखांदन में विकासखण्ड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जाएगा एवं 15,16,व 17 अक्टूबर को जिला स्तर पर वृहद स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर झाबुआ में किया जा रहा है।

विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को

झाबुआ ----विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया से भूखमरी खत्म करना अत्याधुनिक खेती करना तथा खाद्न्न उत्पादन बढाने के लिए विकासशील ‘‘देशों के मध्य तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग बढाना और विकसित देशों से आधुनिक तकनीकी मदद उपलब्ध कराना है। खाद्य पदार्थ के पर्याप्त उत्पादन के बाद भी कुपोषण एवं इससे जनित रोगों की समस्यायें यदा-कदा विद्यमान है, विश्व खाद्य दिवस के माध्यम से देश में बेहतर खाद्य प्रबंधन कर जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक जागरूकता एवं प्रचार की आवश्यकता है। विश्व खाद्य दिवस खाद्य विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के समन्वय से जिला एवं अनुभाग स्तर पर मनाया जाना है।

15 अक्टूबर तक दावे  आपति करे

झाबुआ ---पंचायत निर्वाचन के लिए बनाई गई मतदाता सूची एवं मतदान केन्द्र जो नये बनाये गये है उसके लिए 15 अक्टूबर तक दावे आपत्ति के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मतदाता सूचियों का प्रकाशन विगत 8 अक्टूबर को किया गया है एवं संबंधित ग्राम पंचायत में चस्पा भी की गई है। यदि किसी व्यक्ति के नाम,पते वार्ड अथवा अन्य किसी प्रकार की कोई त्रुटि हो, तो वे अपने दावे-आपत्ति 15 अक्टूबर तक प्रस्तृत कर सकते है।

पेन्टावेलेन्ट वेक्सीन एक सुई तीन बार पाॅच बीमारी से बचाये
  • 01 नवम्बर 2014 को पेन्टावेलन्ट व्हेक्सिन का शुभारंभ होगा

झाबुआ ---प्रदेश सहित जिला स्तर पर पेन्टावेलेन्ट व्हेक्सिन का शुभांरभ 01 नवम्बर 2014 से किया जाना है, पेन्टावेलेन्ट व्हेक्सिन की ‘‘एक सूई, तीन बार, पाॅच बीमारी से बचायें। पेन्टावेलेन्ट वैक्सीन, के शुभारंभ के संबंध में कार्ययोजना बनाने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस.सीएमएचओ डाॅरजनी डावर, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. गणावा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया कि पेन्टावेलेन्ट वैक्सीन 6 सप्ताह से एक वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाएगा। यह टीका पांच बीमारियो से बच्चों की सुरक्षा करेगा जिसमें डिप्थीरिया, परटुसिस, टिटेनस, हिपेटाइटिस एवं एच इन्फ्लूएन्जा जैसी गंभीर बीमारिया शामिल है। अब एक वर्ष तक के बच्चो को नौ की जगह छः टीके ही लगाये जायेगे। वेक्सीन सभी हितग्राही बच्चो को लग सके। इसके लिए आदिवासी विकास विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है। वैक्सीनेशन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को दिये गये।

जुआ खेलते नो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार
झाबूआ---पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना पेटलावद पुलिस ने आरोपी सीता राम पिता श्रीराम, उम्र 60 वर्ष एवं अन्य 08, निवासीगण चापल्दाघाटी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से ताश-पत्ती, 3705/-रूपये नगदी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्र्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 445/2014, धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पार्किग व्यवस्था सुधारने हेतु अपील 
झाबूआ---  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए तथा झाबुआ शहर में यातायात बढ़ने व आम नागरिकों की आवाजाही बढने की संभावना को देखते हुए, शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगमता से संचालित किये जाने के लिये शहर में आजाद चैक एवं छोटा तालाब के किनारे राधाकृष्ण मंदिर के पास के स्थान पर दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किग तथा अटल काम्पलेक्स के सामने व छत्री चैक चैराहा पर दो पहिया वाहन पार्किग स्थल अस्थाई रूप से निर्धारित किये गये है। अतः शहर के समस्त दो पाहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से अनुरोध है कि अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों को उपरेाक्त निर्धारित अस्थाई पाकिंग स्थलों पर अपना वाहन खडा कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये जाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। तथा साथ ही टाॅकिज गली से बस स्टेण्ड की ओर जाने के लिये एवं रूनवाल मार्ग को बस स्टेण्ड से आने के लिये एकांकी मार्ग के रूप में उपयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं: