पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने फिर से एक बार विबादित बयान देते हुए कहा है कि कश्मीर विवाद का न सुलझना संयुक्त राष्ट्र की एक बड़ी असफलता है। ‘द नेशन’ में सोमवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव-1172 के तहत पाकिस्तान और भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी और इसकी सामग्री उपलब्ध कराने पर रोक लगाई गई है, लेकिन जो प्रतिबंध दोनों देशों पर लगाए गए हैं, भारत के संदर्भ में वह लागू नहीं हुए हैं।
बिलावल ने कहा, ”जहां पुरानी पीढ़ी असफल हुई है, उस काम में युवा सफल होंगे।” उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी मिसाइलों और हथियारों की गिनती करने की जगह लोकतांत्रिक, उन्नतिशील और प्रगतिशील पाकिस्तान के लिए काम करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें