अफसोस! मुझे पार्टी ने जवाब का मौका नहीं दियाःथरूर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

अफसोस! मुझे पार्टी ने जवाब का मौका नहीं दियाःथरूर

shashi-tharoor-accepts-congress-decision-to-relieve-him-as-party-spokesperson
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि वह प्रवक्ता पद की जिम्मेदारियों से उन्हें मुक्त करने के पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हैं, लेकिन अफसोस है कि उन्हें केरल कांग्रेस इकाई की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब देने का मौका नहीं दिया गया। हालांकि थरूर ने यह भी साफ किया कि वह मामले को बंद मान रहे हैं। थरूर ने जारी एक बयान में कहा, 'मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज देखी है और कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में मैं पार्टी अध्यक्ष की मुझे प्रवक्ता पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने के निर्णय को स्वीकार करता हूं।'

इससे पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करने के लिए थरूर को पार्टी के प्रवक्ता पद से हटा दिया था। थरूर की ओर से मोदी की तारीफ पर पार्टी की केरल इकाई असहज हो गई थी। थरूर ने अपने बयान में कहा कि उन्होंनेे यह नहीं देखा कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमिटी की शिकायत में क्या कहा गया था और मैं उसका जवाब देने का मौका दिए जाने का स्वागत करता। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का ध्यान मेरे पूरे बयानों तथा समकालनीन राजनीतिक मुद्दों पर लेखों की ओर आकृष्ट करता, अब मैं इस मामले को बंद समझ रहा हूं और इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करनी।

कोई टिप्पणी नहीं: