सम्मान के साथ हो विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घर वापसी: महबूबा मुफ्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अक्टूबर 2014

सम्मान के साथ हो विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घर वापसी: महबूबा मुफ्ती

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों की घाटी में सम्मान और गरिमा के साथ वापसी की इच्छा जाहिर की. महबूबा ने कश्मीरी पंडित समुदाय के विस्थापित सदस्यों के साथ जम्मू में हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा, ‘कश्मीरी पंडित समुदाय ने अतीत में कश्मीरी समाज के उद्धार में महत्वपूर्ण योगदान किया है. यह वक्त सम्मान और गरिमा के साथ उनकी घर वापसी का है.’

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाबत महबूबा ने कहा, ‘कश्मीर ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबाही झेली. हालांकि, इस बार यह कुदरत के कहर की वजह से हुआ, लेकिन इसने 1990 के दशक में हुई उन खौफनाक वारदातों से पैदा हुए मुश्किल हालात को बढ़ा दिया, जिनकी वजह से बड़े पैमाने पर लोगों, खासकर कश्मीरी पंडितों, को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा था.’

कोई टिप्पणी नहीं: