बिहार के नालंदा में मदरसे में लड़कियों की पढ़ाई एवं प्रवेश पर रोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

बिहार के नालंदा में मदरसे में लड़कियों की पढ़ाई एवं प्रवेश पर रोक

madrasa-bans-admission-to-girls-in-bihar
बिहार के नालंदा जिले में मजहब (धर्म) का हवाला देकर सरकारी सहायता प्राप्त एक मदरसे में न सिर्फ लड़कियों की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई, बल्कि मदरसे में लड़कियों प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। मदरसा प्रबंधन का कहना है कि शरीयत के अनुसार, लड़के-लड़कियों के एक साथ पढ़ने की मनाही है। बिहार शरीफ स्थित मदरसा, आजीजिया का संचालन सोगरा वक्फ स्टेट कमेटी करती है। सोगरा वक्फ स्टेट के वर्तमान मुतवल्ली (सचिव) एसएम अशरफ ने कहा, लड़के और लड़कियों का एक साथ पढ़ना और लड़कियों का पुरुष शिक्षक से शिक्षा ग्रहण करना मजहब के खिलाफ है। यह पाप है और और वह पाप के भागीदार नहीं बन सकते।

गौरतलब है कि वास्तानिया (आठवीं कक्षा) से लेकर फाजिल (स्नातकोत्तर) तक की पढ़ाई कराने वाले इस मदरसे में पहले लड़कियों को भी पढ़ाया जाता था, लेकिन नए मुतवल्ली के पद संभालते ही यह निर्णय लिया गया है। अशरफ ने कहा कि पहले यहां अवैध तरीके से जो मुतवल्ली बने, उन्होंने लड़कों और लड़कियों की एक साथ पढ़ाई करवाई थी। यहां लड़कियों की पढ़ाई के लिए न अलग से व्यवस्था है और न ही महिला शिक्षक हैं। ऐसे में यहां लड़कियों की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है।

बताया जाता है कि पहले इस मदरसे में पढ़ाई कर रही लड़कियों की संख्या अच्छी खासी थी। अब लड़कियों की पढ़ाई पर रोक लगने से उन सबका भविष्य अंधकारमय हो गया है। लड़कियां हर रोज मदरसे के बाहर प्रवेश के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। इधर, नालंदा जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार सहजानंद ने कहा कि सरकारी अनुदान और सहायता प्राप्त मदरसों में इस तरह का आदेश लागू करना गलत है। उन्होंने कहा मामले की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: