टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (13 अक्टूबर)

अनुमतियां देने का कार्य सिंगल विण्डो प्रक्रिया में करंे: अपर कलेक्टर श्री सिंह 
  • डी.व्ही.एम.कोषालयों में जमा कराये जायंे, कम्यूनीकेशन प्लान का पुनःपरीक्षण कर लें

टीकमगढ़, 13 अक्टूबर 2014। जिले में आगामी दिनों में सम्पन्न कराये जाने वाले नगरीय निकायों और पंचायत आम निर्वाचन 2014-15, निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष और कानून व्यवस्था बनाये रखकर सम्पन्न हो सके इस हेतु अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह ने टीकमगढ़ जिले में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह कहा कि नगरीय निकायोें के मद्देनजर सभी नगरीय निकायों से संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण करके प्रतिवेदन देवे कि वे अपने क्षेत्र में चुनाव सभाआंे और नुक्कड सभाओं के लिये तथा अस्थाई हेलीपेड कहां बनायेगे और इन स्थानो को पहले से चयनित कर जिला कार्यालय को अवगत कराये। आपने कहा कि अभी जिले में तैयार कम्यूनीकेशन प्लान के अंतर्गत जिन मतदान केन्द्रों को शेडो क्षेत्र प्रदर्शित किया गया है। इसके लिये कम्यूनीकेशन प्लान का पुनःसर्वे कराया जाये। श्री सिंह ने कहा कि दोनो चुनावो में स्ट्रांग रूम संबंधित क्षेत्र के तहसील मुख्यालय में बनाये जाना है इसलिये संबंधित एस.डी.एम.,एस.डी.ओ.पी.व लोक निर्माण विभाग का एस.डी.ओ.आवश्यक सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्ट्रांग रूम स्थापित करने का चयन करे और संयुक्त हस्ताक्षर से प्रतिवेदन देवे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में ई.व्ही.एम.मशीन में से लगी डी.व्ही.एम.(मेमोरी डिचेविल चिप) से मतगणना होगी अतएव डी.व्ही.एम.जमा कराने की व्यवस्था संबंधित क्षेत्र के कोषालयों के डबल लाक में कराई जाये । श्री सिंह ने हिदायत दी कि जिले की समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों और पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में बल्वरेबिलिटी मैपिंग के साथ क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन हेतु एस.डी.एम.-एस.डी.ओ.पी.,तहसीलदार नायव तहसीलदार, थाना प्रभारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करे । कलेक्टर ने जुलुस सभा स्थल और हेलीपेड आदि के संबंध में अनुमतियां देते समय पारदर्शिता बरतने जाने के निर्देश दिये और फस्र्ट कम फस्ट सर्व के नियम का पालन करने की हिदायत दी । उन्होंने प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही के संबंध मंे समझाईश दी कि यदि पिछले चुनाव के दौरान की गई कार्यवाही से आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति की प्रतिबंधात्मक अवधि समाप्त हो गई है तो संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के माध्यम से पुनःकार्यवाही प्रस्तावित की जाये ।

बैठक आज 

टीकमगढ़, 13 अक्टूबर 2014। जिला कार्यक्रम अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा टीकमगढ़ ने बताया है कि जिले की एकीकृत बाल विकास परियोजना में कार्यकर्ता/सहायिका/मिनी कार्यकर्ता पदों हेतु परियोजना अधिकारियों द्वारा जारी अनन्तिम सूची के विरूद्ध प्राप्त दावे आपत्तियों के निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी करने के लिये जिला स्तरीय समिति की बैठक 14 अक्टूबर 2014 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। यह बैठक अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ होगी। सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

जिले के विद्यालयों में आज हुई हाथ धुलाई की रिहर्सल 
  • 15 अक्टूबर को हाथ धोकर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ कायम करने का प्रयास

tikamgarh news
टीकमगढ़, 13 अक्टूबर 2014। स्वच्छ म.प्र. अभियान के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2014 को जिले की सभी शालाओं में ’’विश्व हाथ धुलाई दिवस’’ मनाया जायेगा। इस संबंध में जिला समन्वयक निर्मल भारत अभियान श्री मनीष जैन ने बताया है कि इस वर्ष जिले की 100 से अधिक दर्ज छात्र-संख्या वाली शालाओं के बच्चे साबुन से हाथ धोकर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ कायम करने का प्रयास करेंगे। शासन के निर्देशानुसार हाथ धुलाई के इस नवीन कीर्तिमान को स्थापित करने के लिये जिले की 777 शासकीय शालाओं में चरणबद्ध तैयारियां पूरी की गई हंै। साथ ही कीर्तिमान हेतु पंजीकृत शालाओं में हाथ धुलाई गतिविधि की वीडियोग्राफी भी की जायेगी। सभी बी.आर.सी.सी. एवं सी.ए.सी. को शाला स्तर पर हाथ धुलाई गतिविधि हेतु पानी, साबुन, पेपर नेपकिन, की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। हाथ धुलाई की इस सामूहिक गतिविधि मंे गाँव के प्रतिष्ठित व्यक्ति जैसे सरपंच, उप सरपंच, पंच गवाह के रूप में सम्मिलित होगे। श्री जैन ने बताया कि विश्व हाथ धुलाई दिवस पर पंजीकृत शालाओं में ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ हेतु सभी बी.आर.सी.सी. को हाथ धुलाई गतिविधि को चरणबद्ध तरीके से सपांदित करने तथा  निगरानी हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश कलेक्टर टीकमगढ़ द्वारा दिये गये हंै। साथ ही जिला तथा जनपंद स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी 15 अक्टूबर 2014 को विभिन्न शालाओं में ’’हाथ धुलाई गतिविधि’’ व्यवस्थित तरीके से कराने के लिये लगाई गई है। इस संबंध में आज कीर्तिमान हेतु पंजीकृत शालाओं में हाथ धुलाई गतिविधि की रिहर्सल की गई। इसके तहत जनपंद पंचायत बल्देवगढ़ की शासकीय माध्यमिक शाला बैसा में बच्चों ने हाथ धुलाई की गतिविधि की रिहर्सल की, इस अवसर पर निर्मल भारत अभियान के ब्लाॅक समन्वयक श्री नीरज तिवारी उपस्थित रहे। तथा जनपद पंचायत पृथ्वीपुर की शा.कन्या. माध्यमिक शाला मडि़या में ब्लाॅक समन्वयक श्रीमती रचना श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को हाथ धुलाई गतिविधि की रिहर्सल कराई गई। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को भी पुनः शाला स्तर पर बच्चे साबुन से हाथ धोकर ’’गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड’’ कायम करने की तैयारियांे की रिहर्सल करंेगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनय द्विवेदी द्वारा सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपंद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी.सी. को हाथ धुलाई गतिविधि की रिहर्सल तथा शाला स्तर पर तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये है। 

कोई टिप्पणी नहीं: