बुखारी के पुत्र बने जामा मस्जिद के नायब इमाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 नवंबर 2014

बुखारी के पुत्र बने जामा मस्जिद के नायब इमाम

Jama-Masjid-Shahi-Imam-Syed-Ahmed-Bukhari
जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने शनिवार को दस्तारबंदी समारोह में अपने 19 वर्षीय बेटे शबान बुखारी को 17 वीं सदी की इस मस्जिद का नायब इमाम घोषित किया। यह आयोजन पहले ही काफी विवादों में आ गया था जबकि उच्च न्यायालय ने कहा था कि इस समारोह की कोई कानूनी वैधता नहीं है। बुखारी ने समारोह में कहा कि मैं शबान बुखारी को जामा मस्जिद का नायब इमाम घोषित करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वह आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। समारोह में कई मुस्लिम नेता पहुंचे लेकिन किसी भी राजनीतिक नेता ने इसमें शिरकत नहीं की। शाम की नमाज के बाद यह समारोह हुआ।

देश तथा सऊदी अरब, ईरान और मिस्र सहित विदेश के कई नेता एवं मुस्लिम विद्वान इस अवसर पर मौजूद थे। शबान बुखारी एमिटी विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। बुखारी ने इस समारोह के लिए विभिन्न दलों के नेताओं और यहां तक कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को न्यौता भेजा था। लेकिन इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण नहीं दिया गया जिसके कारण यह समारोह विवाद में आ गया था। इस समारोह का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में भी गया। उच्च न्यायालय ने भी कल कहा था कि बुखारी के बेटे को जामा मस्जिद का नायब इमाम घोषित करने का रिवाज (दस्तारबंदी) कोई नियुक्ति नहीं है और उसकी कोई कानूनी वैधता नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: